Stocks to Buy: शेयर बाजार में तगड़ी कमाई का मौका तलाशने वालों के लिए अच्छी खबर है. गिरते बाजार में चुनिंदा शेयर फोकस में है. ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक सुयोग टेलीमैटिक्स लिमिटेड ब्रोकरेज के रडार पर है, जिसने पिछले 2 साल में 225% तक का रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि शेयर मौजूदा लेवल से 110% तेजी दिखाने के लिए तैयार है. इसलिए स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है. स्मॉलकैप कंपनी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है.
स्मॉलकैप मल्टीबैगर पर ब्रोकरेज बुलिश
ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा (Ventura) ने सुयोग टेलीमैटिक्स (Suyog Telematics) के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी की सलाह दी है. स्टॉक पर अगले 24 महीने के नजरिए से अपसाइड टारगेट दिए हैं. इसके तहत शेयर पर 2289 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि शेयर 1100 रुपए के आसपास के भाव पर कारोबार कर रहा. शेयर का कुल मार्केट कैप 1188 करोड़ रुपए के आसपास है. कंपनी में 47.30% हिस्सेदारी प्रोमोटर्स के पास है. बता दें कि ब्रोकरेज फर्म ने इस स्मॉलकैप स्टॉक पर अक्टूबर 2024 से कवरेज शुरू किया है.
कवरेज शुरू करने के बाद शेयर में करेक्शन देखने को मिला, जोकि बिलिंग में देरी की वजह से हुई. जबकि भारत की टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहे. ऐसे में सुयोग टेलीमैटिक्स का फंडामेंटल लॉन्ग टर्म में बेहतर बरकरार है. कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 1091 टावर्स जोड़े. इस लिहाज से कुल टावर्स की संख्या 5517 तक पहुंच गई. साथ ही फाइबर रोलआउट भी 5561 किलोमीटर तक पहुंच गया है.

शेयर पर ब्रोकरेज का नजरिया
वेंचुरा ने कहा कि सुयोग टेलीमैटिक्स के शेयर पर टारगेट को बदलकर 2289 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. यह मौजूदा भाव से करीब दोगुना ज्यादा है. हालांकि, शेयर में तेजी को लेकर कुछ चिंताएं भी हैं. इसमें पैसिव टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों के लिए कैपिटल और लगातार निवेश की आवश्यकता है. अगर फंडिंग में देरी होती है तो ग्रोथ पर असर पड़ेगा. जबकि प्रोमोटर्स फंड इनफ्यूजन के बारे अनिश्चित हैं. इसकी वजह से इक्विटी की कर्ज ले रही.
शेयर का परफॉर्मेंस
BSE पर सुयोग टेलीमैटिक्स के शेयर में 2.2% की बढ़त दर्ज की गई, जोकि 1104 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर ने 1048 रुपए पर खुला और 1134 रुपए का हाई टच किया. इसने 20 दिसंबर 2024 को 1969 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई है. करीब 1192 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 2 साल की अवधि में 220% का रिटर्न दे चुका है. हालांकि, 1 साल में शेयर ने करीब 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. 10 साल में शेयर ने निवेशकों को करीब 3200% का बंपर रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
