Stocks to Buy: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में है. ऐसा ही एक शेयर जैगल प्रीपेड ओसियन सर्विसेज का है. ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज ने शेयर पर लॉन्ग स्ट्रैटेजी दी है. शेयर रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट भी दिया है. बता दें कि स्टॉक ने मिड सितंबर में ही 493 रुपए का 52-वीक हाई टच किया. अब शेयर तेजी के लिए आगे भी तैयार है...
शेयर पर ब्रोकरेज ने जताया भरोसा
ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज (Equirus Securities) ने ज़ैगल प्रीपेड (Zaggle Prepaid) के शेयर पर लॉन्ग की रेटिंग दी है. शेयर पर 595 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 1 अक्टूबर को 440 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट में जैगल प्रीपेट को लेकर ताजा अपडेट दिए हैं. इसके तहत कंपनी ने कई अधिग्रहण और टाइ-अप किए हैं. इसमें फाउंडरलिंक टेक्नोलॉजीज के साथ स्ट्रैटेजिक एलायंस किया है. इसके अलावा Span Across IT Solutions (TaxSpanner) में 98.3 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण का ऐलान किया है. यह अकाउंट बुक्स और TDS, GST,ITR की ऑनलाइन प्रीपरेशन ऑफर करेगी.
कंपनी लगातार कर रही अधिग्रहण
जैगल प्रीपेड ने Mobileware Technologies में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. साथ ही ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि कंपनी कॉरपोरेट क्लाइंट्स को वैल्यू-एडेड ऑफरिंग का विस्तार करेगी. फी इनकम जोड़ने से EBITDA मार्जिन को बढ़ावा मिलेगा.

इक्विरस सिक्योरिटीज ने कहा कि FY26 में EBITDA मार्जिन 40 बेसिस पॉइंट्स बढ़ने का अनुमान है. साथ ही मुनाफे में 4.5% की बढ़त देखने को मिल सकती है. ऐसे में ब्रोकरेज फर्म मार्च 2026 के लिए शेयर पर 595 रुपए का टारगेट दिया है.
मल्टीबैगर शेयर ने दिया धमाकेदार रिटर्न
मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. जैगल प्रीपेड का शेयर 1 साल में 120 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 2024 में अब तक शेयर ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है. शेयर पिछले 6 महीने में 55 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. शेयर बीते 1 महीने में 24 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
