Stocks to Buy: शेयर बाजार में फेस्टिव सीजन के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. पहले धनतेरस, दिवाली, और फिर अमेरिकी चुनाव, फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से बाजार में हलचल हुई. नतीजों का सीजन चल ही रहा है और आगे रिजर्व बैंक की पॉलिसी मीटिंग है. ऐसे में बाजार में अलग-अलग फैक्टर्स की वजह से शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. लंबी अवधि में निवेश करना चाहते हैं तो जरूरी है कि लॉन्ग टर्म की ग्रोथ स्टोरी पर फोकस करें. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा 'एंकर रिपोर्ट' जारी किया है. इसमें मल्टी डिकेड ग्रोथ स्टोरी पर डीटेल है. साथ ही साथ निवेश के लिए 3 धांसू स्टॉक्स भी पिक किए हैं.
पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में आएगा निवेश
Nomura ने ताजा रिपोर्ट नें कहा कि भारत के पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में अच्छी ग्रोथ का अनुमान है. इसकी वजह लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिसिटी डिमांड और महत्वकांक्षी रिन्युएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़ाने का टारगेट हैं. CEA ने अनुमान लगाया है कि FY22 से 32 के बीच 110 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है. ग्लोबल लेवल पर देखें तो ट्रांसमिशन इंफ्रा पर यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और MENA भारी निवेश कर रहे हैं.
सेक्टर से जुड़ी कंपनियों पर फोकस
यूरोप का फोकस रिन्युएबल एनर्जी इंटीग्रेशन पर है, जबकि नॉर्थ अमेरिका ग्रिड मॉडर्नाइजेशन पर काम कर रहा है. MENA तो भारी डिमांड के चलते सस्टेबिलिटी पर फोकस कर रहा है. ऐसी स्थिति में तगड़ा मौका है. इसके लिए ब्रोकरेज फर्म ने प्रोडक्ट तैयार करने वाली सेक्टर से जुड़ी दमदार कंपनियों को पिक किया है, जिनकी टेक्नोलॉजिकल कैपबिलिटीज और डॉमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग मौजूदगी अच्छी है.

निवेश के लिए ये 3 स्टॉक हैं टॉप पिक्स
- नोमुरा ने ताजा रिपोर्ट में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्युशंस (CG Power and Industrial Solutions) के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 970 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि FY24-27 के दौरान कंपनी का अर्निंग CAGR 32% रह सकता है.
- खरीदारी के लिए ब्रोकरेज ने GE Vernova T&D India के शेयर को पिक किया है. इस पर 2,500 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि दमदार ऑर्डरिंग प्रोस्पेक्टस, मार्केट शेयर में बढ़ोतरी और अच्छी प्राइसिंग पावर की वजह से अर्निंग CAGR FY24-27 के दौरान 76% रहने का अनुमान है.
- नोमुरा ने अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries) के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 11,700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. कंपनी ग्रिड इलेक्ट्रिफिकेशन में दिग्गज कंपनी है, जोकि टेक्नोलॉजी ओरियंटेड प्रोडक्ट्स में स्पेश्यलाइज है. कंपनी HTLS और HeC कंडक्टर्स, 800kV ट्रांसफार्मर ऑयल और ई-बीम केबल बनाती है.


Click it and Unblock the Notifications