शेयर बाजार में इस समय उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में कुछ ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा शेयरों को लेकर सकारात्मक नजरिया बनाए हुए हैं। अलग-अलग ब्रोकरेज ने Shriram Finance, Tata Steel, Yatharth Hospitals, Sanathan Textiles और Dr Reddy's Laboratories पर खरीदारी की राय दी है। इन शेयरों के लिए दिए गए टारगेट प्राइस के आधार पर करीब 24% से 41% तक की संभावित तेजी बताई गई है। हालांकि, ये टारगेट ब्रोकरेज के अनुमान हैं और वास्तविक शेयर प्रदर्शन बाजार की चाल और कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

सबसे पहले बात Shriram Finance की। Motilal Oswal ने इस एनबीएफसी शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने ₹1,220 का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि रिपोर्ट में शेयर का भाव ₹983.50 बताया गया है। इस स्तर से करीब 24% तेजी की गुंजाइश बताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का ग्रोथ फोकस अब सिर्फ कमर्शियल व्हीकल फाइनेंसिंग तक सीमित नहीं है और कई दूसरे सेगमेंट में भी विस्तार हो रहा है।
Tata Steel पर Nomura की 'Buy' रेटिंग -
स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Steel पर Nomura ने 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज का टारगेट ₹240 है, जबकि रिपोर्ट में शेयर का भाव ₹185.69 बताया गया है। इस आधार पर करीब 29% तेजी की गुंजाइश बनती है। Nomura को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में घरेलू स्टील कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा कंपनी को मिल सकता है।
Yatharth Hospitals पर भी Buy की रिटिंग-
हेल्थकेयर सेक्टर के Yatharth Hospitals पर Choice Institutional Equities ने 'Buy' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹1,350 रखा है, जबकि रिपोर्ट में शेयर का भाव ₹1,024 था। इसके आधार पर करीब 32% तेजी की गुंजाइश बताई गई है। कंपनी की Advent International के साथ रणनीतिक साझेदारी और अधिग्रहण योजनाओं को ग्रोथ के अहम कारणों में शामिल किया गया है।
Sanathan Textiles पर Emkay की 'Buy' रेटिंग
Sanathan Textiles पर Emkay ने 'Buy' रेटिंग दी है। ₹509 के भाव के मुकाबले ब्रोकरेज ने ₹675 का टारगेट दिया है, यानी करीब 33% तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज के अनुसार पंजाब प्लांट में क्षमता विस्तार और नई मशीनरी से कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है।
Dr Reddy's Lab का का टारगेट ₹1,740-
फार्मा सेक्टर की Dr Reddy's Laboratories पर Nomura ने 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का टारगेट ₹1,740 है, जबकि रिपोर्ट में शेयर का भाव ₹1,232.70 था। इस आधार पर करीब 41% तेजी की गुंजाइश बताई गई है। कंपनी के बायोलॉजिक्स प्लांट की USFDA मंजूरी और बायोसिमिलर Abatacept की मंजूरी को अहम ट्रिगर माना गया है। कंपनी मंजूरी मिलने पर Abatacept को शुरुआती चरण में 50 से ज्यादा देशों में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications
