Stocks To Buy: अगर आपके पोर्टफोलियो में NALCO, Hindalco Industries या Vedanta Aluminium जैसे एल्यूमिनियम शेयर हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। घरेलू ब्रोकरेज InCred Equities ने पूरे एल्यूमिनियम सेक्टर पर Bearish रुख अपनाते हुए निवेशकों को सभी एल्यूमिनियम शेयरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में इन शेयरों में 30% से 40% तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह एल्यूमिनियम की लगातार गिरती कीमतें और सेक्टर की कमजोर होती बुनियादी तस्वीर है।
क्यों Bearish है InCred Equities?
InCred Equities का कहना है कि बाजार एल्यूमिनियम को केवल Primary Metal के नजरिए से देख रहा है, जबकि हकीकत इससे अलग है। ब्रोकरेज के मुताबिक एल्यूमिनियम एक ऐसा धातु है जिसे बार-बार Recycle किया जा सकता है। अनुमान है कि अब तक दुनिया में जितना एल्यूमिनियम बनाया गया है, उसका करीब 80% आज भी उपयोग योग्य रूप में मौजूद है। यानी सप्लाई केवल नए उत्पादन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि Scrap Aluminium को दोबारा उपयोग में लाने से भी बाजार में पर्याप्त सप्लाई बनी रहती है।
चीन का उदाहरण
रिपोर्ट के अनुसार चीन का Primary Aluminium Production लगातार बढ़ रहा है और अब वह अपनी 45 मिलियन टन सालाना क्षमता की सीमा के करीब पहुंच चुका है। हालांकि इसके साथ ही चीन में Secondary Aluminium यानी Scrap से बनने वाले एल्यूमिनियम की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। Scrap Import और Recycling Capacity में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे सप्लाई की कमी का असर काफी हद तक खत्म हो जाता है।
Middle East संकट का असर भी अस्थायी
InCred का कहना है कि Middle East में उत्पादन प्रभावित जरूर हुआ, लेकिन यह कोई स्थायी संकट नहीं है। कतर और बहरीन की कई उत्पादन इकाइयों से सप्लाई जल्द सामान्य हो सकती है। ऐसे में युद्ध के कारण बढ़ा Risk Premium खत्म होने पर LME Aluminium Prices में और गिरावट आ सकती है।
कौन-कौन से शेयर पर खतरा?
ब्रोकरेज ने कहा कि मौजूदा वैल्यूएशन के हिसाब से:
- NALCO
- Hindalco Industries
- Vedanta Aluminium
तीनों शेयर महंगे स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और इनमें 30-40% तक की गिरावट की आशंका बनी हुई है। InCred ने NALCO और Hindalco पर 'Reduce' रेटिंग बरकरार रखी है।
शेयरों में पहले ही शुरू हो चुकी है गिरावट
- Vedanta Aluminium का शेयर लिस्टिंग के बाद से करीब 10% टूट चुका है।
- NALCO में हालिया कारोबारी सत्र में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
- Hindalco Industries भी करीब 2% फिसला।
- पिछले एक महीने में इन शेयरों में 16% तक की कमजोरी देखने को मिली है।
अगर आपके पोर्टफोलियो में एल्यूमिनियम सेक्टर के शेयर हैं, तो आने वाले दिनों में एल्यूमिनियम की कीमतों और ग्लोबल सप्लाई से जुड़े संकेतों पर नजर रखना जरूरी होगा। हालांकि, किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें, क्योंकि अलग-अलग निवेशकों की जोखिम क्षमता और निवेश अवधि अलग होती है।
More From GoodReturns

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications