Stocks to Buy: तिमाही नतीजों का दौर चल रहा है और इस बीच कई कंपनियों ने अब तक अपने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के लिए दमदार नतीजे पेश किए हैं। दिसंबर तिमाही (Q3) के शानदार नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने कई बड़ी कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी राय बदली है। साथ में टारगेट प्राइस को भी अपडेट किया है।

ऐसे में यदि आप ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जिनमें अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना हो तो ब्रोकरेज फर्म की राय के हिसाब से इन तीन दमदार कंपनियों के शयरों में निवेश कर सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म्स ने इन तीनों कंपनियों द्वारा शानदार नतीजे जारी किए जाने के बाद रेटिंग बढ़ा दी है और टारगेट प्राइस भी अपडेट किए हैं। इन तीन शेयरों में फार्मा, एग्रोकेमिकल और गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनियों के शेयर शामिल हैं।
Dr Reddy Share Price Target
फार्मा सेक्टर में डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Labs) के शेयरों पर CLSA ने अपना रुख बदला है। ब्रोकरेज ने कंपनी की रेटिंग को 'Sell' से बढ़ाकर 'Hold' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस 1,210 रुपये तय किया है। CLSA का कहना है कि कंपनी ने दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों मोर्चों पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने डॉ. रेड्डी के स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 1,545 रुपये रखा है। स्टॉक का करेंट प्राइस (CMP) 1221 रुपये है।
दवा बनाने वाली कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14 परसेंट गिरकर 1,209.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,413.3 करोड़ रुपये था। हालांकि ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4.4 परसेंट बढ़कर 8,726.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी समय 8,358.6 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 2,049 करोड़ रुपये का EBITDA बताया, जिसका मार्जिन 23.5 परसेंट रहा। भारत में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 परसेंट बढ़कर 1,603 करोड़ रुपये हो गया।
Rallis India Share Price Target
एग्रोकेमिकल सेक्टर में रैलिस इंडिया (Rallis India) को लेकर HSBC ने पॉजिटिव नजरिया अपनाया है। ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग को 'Hold' से बढ़ाकर 'Buy' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस 300 रुपये तय किया है। स्टॉक का करेंट प्राइस (CMP) 271 रुपये है। HSBC का कहना है कि चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद कंपनी का दिसंबर तिमाही में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा।
रैलिस इंडिया लिमिटेड ने Q3 FY26 में रेवेन्यू में 19% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि में 522 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 623 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एक्सपोर्ट बिजनेस में वॉल्यूम ग्रोथ और कस्टमर बेस में विस्तार के कारण टॉप-लाइन रेवेन्यू में 73% की बढ़ोतरी के साथ अच्छी ग्रोथ देखी गई।
Gujarat Gas Share Price Target
गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में गुजरात गैस (Gujarat Gas) के शेयरों पर भी CLSA ने अपनी रेटिंग में इजाफा किया है। ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग को 'Sell' से बढ़ाकर 'Hold' कर दिया है और टारगेट प्राइस 375 रुपये कर दिया है। स्टॉक का करेंट प्राइस (CMP) 405 रुपये है।
गुजरात गैस ने Q3 FY26 के लिए 20.75% सालाना प्रॉफ़िट बढ़कर ₹266.84 करोड़ होने की घोषणा की, हालांकि रेवेन्यू और गैस वॉल्यूम में गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण मोरबी में इंडस्ट्रियल डिमांड में कमजोरी थी। ब्रोकरेज फर्मों ने ग्रोथ की संभावनाओं और GSPC मर्जर से मिलने वाले पोटेंशियल को देखते हुए लॉन्ग-टर्म के लिए पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है। बेहतर वॉल्यूम आउटलुक को देखते हुए CLSA ने मार्च तिमाही के लिए अपने अनुमान बढ़ाए हैं और FY26 के लिए EPS में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं FY27 और FY28 के लिए EPS को क्रमशः 2 फीसदी और 4 फीसदी बढ़ाया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications