Stocks To Buy 2026: नए साल में मुनाफे की होगी झमाझम बारिश! ब्रोकरेज ने इन 9 धाकड़ शेयरों में खरीदारी की दी राय

Stocks To Buy 2026: साल 2025 अब खत्म होने को है और नए साल के आगमन को लेकर शेयर बाजार के निवेशक अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। निवेशकों के लिए मौजूदा साल अस्थिरता भरा रहा है जिसमें वैश्विक अनिश्चितता, ब्याज दर उम्मीदों में बदलाव और सेक्टर रोटेशन हावी रहे। हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स संभले रहे, मिडकैप और स्मॉलकैप ने दो साल की जोरदार तेजी के बाद दबाव झेला। इस अवधि में, निफ्टी ने 10% की बढ़त दिखाई, वहीं मिडकैप सपाट रहा और स्मॉलकैप 8% नीचे रहा।

Stocks To Buy 2026

यदि आप नए साल यानी 2026 में निवेश के नज़रिए से स्टॉक्स की तलाश में हैं तो ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऐसे 9 स्टॉक्स सुझाए हैं जहां कमाई के मौके बन सकते हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज ने जिन शेयरों में खरीदारी की राय दी है उनमें एसबीआई, डालमिया भारत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, वरुण वेबरेजेस आदि शामिल है। इन शेयरों में 20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के MD और CEO प्रणव हरिदासन ने कहा कि 2025 भारतीय शेयर बाजार के लिए आसान साल नहीं रहा, लेकिन प्राइमरी मार्केट में एक्सन बना रहा, लिस्टेड कंपनियों की संख्या बढ़ी, घरेलू संस्थाओं ने निवेश किया और खुदरा निवेशकों का भी जोश देखने को मिला।

अगले साल इन शेयरों में हो सकती है मोटी कमाई

स्टॉक्स के नाम

करेंट मार्केट प्राइस (CMP)

टारगेट (Share Price Target)अपसाइड
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 980 1135 16%
वरुण बेवरेजेस 469 550 17%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 852 950 12%
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट 888 1000 13%
डालमिया भारत 2015 2320 15%
एस्ट्रल लिमिटेड 1424 1625 14%
एफ्ले इंडिया (Affle) 1719 2000 16%
हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेस (HCG) 707 850 20%
मोल्ड-टेक पैकेजिंग 578 670 16%

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+