Stocks to Buy 2025: शेयर बाजार के लिहाज से बीता साल यानी 2024 काफी धमाकेदार रहा. नए रिकॉर्ड बने और दमदार रिटर्न मिला. अब नए साल में एंट्री कर चुके हैं, तो नई स्ट्रैटेजी भी बनानी चाहिए. इसके लिए घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने 2025 के लिए मार्केट आउटलुक दिया है. साथ ही निवेश के लिए 12 टेक्निकल पिक भी बताए हैं.
2025 में सेंसेक्स और निफ्टी
एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि सेंसेक्स इंडेक्स ने पिछले साल सितंबर में 85978 का ऑल टाइम हाई टच किया. हालांकि, नवंबर तक जोरदार प्रॉफिटबुकिंग के चलते इंडेक्स 11 फीसदी तक फिसल गया. ब्रोकरेज ने कहा कि 2025 में इंडेक्स के लिए 76500 का लेवल अहम सपोर्ट है. इसके ऊपर इंडेक्स 85978 का स्तर छू सकता है. अगर तेजी जारी रही तो इंडेक्स 91800 का ऑल टाइम हाई टच कर सकता है. लेकिन अगर इंडेक्स 70500 का स्तर तोड़ता है, तब इंडेक्स 70200 के नीचे जा सकता है, जोकि जून 2024 में टच किया था.

निफ्टी 50 इंडेक्स की बात करें तो इसने 2024 में 26277 का रिकॉर्ड लेवल टच किया, जोकि साल के आखिरी में करेक्शन के चलते 11 फीसदी तक टूट गया. इसके लिए 23263-23000 अहम सपोर्ट जोन है. बाजार नए साल में 26277 का स्तर टच कर सकता है. अगर बुनरन रहा तो इंडेक्स 27500 का स्तर छू सकता है. लेकिन इंडेक्स 23000 के स्तर से नीचे फिसला तो यह 21800 तक आ सका है.
2025 के लिए ब्रोकरेज की दमदार पिक्स
नए साल में मोटी कमाई के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज ने 12 टेक्निकल पिक दिए हैं. इसके तहत आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC को 750 से 715 रुपए का रेंज में खरीदने की सलाह है. शेयर पर पहला टारगेट 950 रुपए और दूसरा टारगेट 1045 रुपए दिया गया है.
एस्टर डीएम हेल्थकेयर के शेयर को 485-455 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह है. शेयर पर पहला टारगेट 613 रुपए और दूसरा टारगेट 685 रुपए दिया गया है. Capacit'e Infraprojects के शेयर को 413-455 रुपए की रेंज में खरीदें. शेयर पर 513 और 555 रुपए का अपसाइड टारगेट है.
धांसू स्टॉक्स कराएंगे कमाई
गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के शेयर को 4200-4040 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. शेयर पर पहला टारगेट 4815 रुपए और दूसरा टारगेट 5213 रुपए दिया गया है. प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से दिग्गज HDFC बैंक के शेयर को 1720-1670 रुपए की रेंज में खरीदें. शेयर पर 1950 रुपए और 2200 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर को 390-370 रुपए के दायरे में खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर पर 485 और 544 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने आईटी सेक्टर में इंफोसिस के शेयर को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर को 1850-1755 रुपए की रेंज में खरीदें, जिस पर 2165 रुपए और 2335 रुपए का अपसाइड टारगेट है.
तगड़ी कमाई के लिए दमदार शेयर
मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन के शेयर को 248-235 रुपए की रेंज में खरीदें. शेयर पर पहला टारगेट 295 रुपए और दूसरा टारगेट 328 रुपए का है. मुथूट फाइनेंस के शेयर को 1980-1885 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है. शेयर पर 2285 रुपए का पहला और 2455 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है.
नैटको फार्मा के शेयर पर खरीदारी की सलाह है. शेयर को 1285-1235 रुपए की रेंज में खरीदे. शेयर पर पहला टारगेट 1616 रुपए और दूसरा टारगेट 1785 रुपए दिया गया है. एक्सिस सिक्टोरिटीज ने खरीदारी के लिए टेक्निकल पिक में पेटीएम के शेयर को भी पिक किया है. इसे 940-855 रुपए की रेंज में खरीदें.
शेयर पर 1150 रुपए और 1265 रुपए का टारगेट दिया है. इसके अलावा पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन के शेयर को 1225-1150 रुपए की रेंज में खरीदें, जोकि 1595 रुपए और 1735 रुपए का लेवल टच कर सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
