नयी दिल्ली। क्या आप एक निवेशक हैं? अगर आपका जवाब हां है तो एक सवाल का जवाब सोचिए। ये सवाल उन निवेशकों के लिए जो शेयर बाजार के अलावा अन्य ऑप्शनों में निवेश करते हैं। सवाल ये है कि आपने जहां पैसा निवेश किया हुआ है क्या वहां से आपको उम्मीद के मुताबिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है? अगर आपका जवाब न है तो आपको शेयर बाजार में निवेश शुरू करना चाहिए। यदि आपका जवाब हां में है तो भी आप शेयर बाजार में इसलिए निवेश करें ताकि आपको अधिक रिटर्न मिल सके। कम समय में तगड़ा रिटर्न देने वाला ऑप्शन सिर्फ शेयर बाजार ही है। यहां जोखिम जरूर है, मगर जोखिम से बचने का उपाय भी है। आप किसी अच्छी ब्रोकिंग फर्म के बताए गए शेयरों में पैसा लगा सकते हैं। या फिर किसी वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। इससे जोखिम न्यूनतम हो जाएगा। जहां तक शेयर बाजार से मुनाफे का सवाल है तो 5 शेयरों ने पिछले हफ्ते के सिर्फ 5 दिनों में निवेशकों को 74 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। इतना रिटर्न इतनी जल्दी कहीं और से मिल ही नहीं सकता। जानते हैं इन 5 शेयरों की डिटेल।
हिंदुस्तान कॉपर
हिंदुस्तान कॉपर ने पिछले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया। इसका शेयर सप्ताह के दौरान 85.90 रु से 149.80 रु पर पहुंचा। निवेशकों को इस शेयर से 74.39 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 13,859.77 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 6.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 149.80 रु पर बंद हुआ।
वासवानी इंडस्ट्रीज
एनसीसी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 7.65 रु से 10.93 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर ने 42.88 फीसदी का रिटर्न दिया। इस कंपनी की मार्केट कैप 32.79 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 10.93 रु पर बंद हुआ।
भाग्यनगर इंडिया
भाग्यनगर इंडिया भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 41.25 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 32.85 रु से 46.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.25 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 148.46 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 46.40 रु पर बंद हुआ।
बिनी
बिनी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को मालामाल कर दिया। इस कंपनी का शेयर 88.15 रु से 124 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 40.67 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 276.76 करोड़ रु है। 5 दिन में 40.67 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कहीं अधिक है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 124 रु पर बंद हुआ।
जीआरएम ओवरसीज
जीआरएम ओवरसीज एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 402.45 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 39.73 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 783.60 रु से 1,094.90 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 4.60 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1090.80 रु पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है।
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications