नयी दिल्ली। आज कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में तेजी के सहारे शेयर बाजार हरे निशान में हैं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों के शेयरों में तेजी के पीछे कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए किए गए अहम ऐलान हैं। वित्त मंत्री ने फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 बड़ी योजनाएं पेश कीं। इससे टाइटन, ब्लूस्टार, व्हर्लपूल और वोल्टास के शेयरों में 2 फीसदी तक की तेजी देखी गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ इनमें से ज्यादातर शेयर लाल निशान में आ गए हैं।

कैसा रहा कंज्यूमर ड्यूरेबर इंडेक्स
बीएसई पर 19 सेक्टोरियल इंडेक्स में से बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स सबसे ज्यादा लाभ में रहा। ये इंडेक्स 24,480 के पिछले बंद के मुकाबले 24,718 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा है। सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट शुरुआत के बावजदू भी कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में तेज वृद्धि हुई। आइए अब जानते हैं वित्त मंत्री की तरफ से पेश की योजनाओं के बारे में।
एलटीसी कैश वाउचर स्कीम और एडवांस पैसा
सरकार की तरफ से एलटीसी कैश वाउचर योजना का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को चार साल में एक बार एलटीसी मिलता है। एलटीसी कैश वाउचर योजना के तहत सरकारी कर्मचा री ऐसा सामान जिस पर 12 फीसदी या इससे अधिक जीएसटी लगता हो, को खरीदने के लिए अपनी छुट्टियों और 3 बार के टिकट के बदले पैसा ले सकते हैं। दूसरी योजना है कर्मचारियों को 10000 रु का एडवांस। केंद्र सरकार ये पैसा कर्मचारियों को प्रीपेड रूपे कार्ड में देगी, जिसे कर्मचारियों को 31 मार्च 2021 तक खर्च करना होगा। इस पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसे कर्मचारी 10 किस्तों में लौटा सकते हैं।
सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स 40,593.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 40,592.54 पर खुलने के बाद करीब 12.20 बजे 39 अंकों की तेजी के साथ 40,632.85 पर है। वहीं निफ्टी 11,930.95 के मुकाबले 11,934.65 पर खुलने के बाद इसी समय 12 अंक ऊपर 11,943.00 पर है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका



Click it and Unblock the Notifications