Stocks in News Today: शेयर बाजार में आज 26 जुलाई को अगस्त सीरीज का पहला दिन होगा. ग्लोबल संकेत भी बेहद अच्छे नजर आ रहे. यही वजह है कि गिफ्ट निफ्टी पॉजिटिव ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स करीब 40 अंकों की मजबूती के साथ 24500 के लेवल पर है. बाजार में नतीजों वाले शेयरों पर भी नजर होगी. एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला ट्रेड है. इससे पहले भारतीय बाजार गुरुवार को मंथली एक्सपायरी के दिन सपाट बंद हुए थे. आज एक्शन दिखाने वाले शेयरों में 10 नाम शामिल हैं, जोकि इंट्राडे में नतीजों और खबरों के दम पर एक्शन दिखा सकते हैं...

ट्रेडर्स फेवरेट शेयर SJVN बड़े ऑर्डर के दम पर फोकस में रहेगा. कंपनी को मिजोरम सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है. इसके तहत Darzo Lui पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला है. प्रोजेक्टस साइज 13,947.5 करोड़ रुपए का है.
IT सेक्टर की कंपनी Tech Mahindra ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून के दौरान कॉन्स्टैंट करेंसी आय तिमाही आधार पर 0.7% बढ़ी है. इस दौरान कम्युनिकेशन कारोबार अनुमान के मुताबिक कमजोर रहा. जबकि मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और हेल्थकेयर वर्टिकल में ग्रोथ दर्ज की गई. Q1 में न्यू डील विन्स 534 मिलियन डॉलर की रही. यह आंकड़ा पिछली 3 तिमाहियों में हाइएस्ट है.
रियल एस्टेट कंपनी DLF ने भी कल Q1 के नतीजे जारी किए. जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.5% बढ़कर 644.7 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान आय 1,362.4 करोड़ रही. जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 42.3% की गिरावट रही, जोकि 228.7 करोड़ रहा. इस दौरान EBITDA मार्जिन 27.8% के मुकाबले 16.8% रही. न्यू सेल्स बुकिंग जून से अप्रैल के दौरान 6,404 करोड़ रही. सालाना आधार पर न्यू सेल्स बुकिंग में 214% की उछाल दिखी.
लीकर सेक्टर की दिग्गज कंपनी United Brewaries को जून तिमाही में 173.8 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. आय में भी सालाना आधार पर 8.8% की ग्रोथ दिखी है, जोकि बढ़कर 2,475.1 करोड़ रुपए रही. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 27.85% बढ़कर 285.4 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 9.8% के मुकाबले 11.5% रही. अप्रैल से जून के दौरान वॉल्यूम में 5% की ग्रोथ रही.
सीमेंट कंपनी Ramco Cements ने कल बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजे जारी किए. इस दौरान आय 2,088 करोड़ रुपए रही. EBITDA भी 320 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 15.3% रही. वॉल्यूम का आंकड़ा 4.36 MT का है, जबकि इसे 4.5 MT रहने का अनुमान था. रियलाइजेशन तिमाही आधार पर 2% घटी है.
VST Industries ने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर को मंजूरी दी है. इसके तहत हर शेयर के बदले निवेशकों को 10 बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 30 अगस्त 2024 तय की गई है.
बैंकिंग सेक्टर की कंपनी RBL Bank में Maple II BV ने 228 रुपए के भाव पर 4.78 करोड़ शेयरों की बिकवाली की. ये डील 1,090.77 करोड़ में हुई. Morgan Stanley Aisa Singapore Pte ने 1.25 करोड़ शेयर 285.12 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. साथ ही Societe General ने 70 लाख शेयर 161.74 करोड़ रुपए में खरीदे हैं.
रियल एस्टेट कंपनी Sobha Ltd को लेकर भी एक खबर है. Anamadi Real Estate LLP कंपनी में 9.9% में से 5% हिस्सा ब्लॉक डील के जरिए 110 मिलियन डॉलर में बेचेगी. बता दें कि गुरुवार के क्लोजिंग भाव के मुकाबले यह डील 6% डिस्काउंट पर हुआ है. Anamudi Real Estate गोदरेज ग्रुप की कंपनी है.
सरकारी गैस डिस्ट्रिब्युशन कंपनी Mahanagar Gas को जून तिमाही में 284.5 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. आय भी अनुमान से बेहतर 1,589.7 करोड़ रुपए रही. इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 418.6 करोड़ रुपए रही. सालाना आधार पर EBITDA मार्जिन में 10 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त दर्ज की गई, जोकि 26.3% रही.
Praj Industries की आय Q1 5% घटकर 699.1 करोड़ रही, जबकि मुनाफे में 44% की ग्रोथ दिखी. ये 84.1 करोड़ रहा. EBITDA में सालाना आधार पर 22% की बढ़त दिखी, जोकि 91.9 करोड़ रुपए रहा. जून तिमाही में ऑर्डर इनटेक 888 करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?



Click it and Unblock the Notifications