Stocks in Focus Today: शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबार सेशन में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1280 अंकों के करीब फिसलकर 81,150 के पास बंद हुआ और निफ्टी 350 अंक गिरकर 24578 के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में इस भारी गिरावट के पीछे निवेशकों के द्वारा की गई प्रॉफिटबुकिंग, वोलैटिलिटी रही ही है। साथ ही, भारत ने अमेरिका से आने वाले कुछ खास प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है और भारत ने इस प्रस्ताव की जानकारी वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन को दी है।
ऐसे में आज बुधवार को निवेशकों की नजर शेयर बाजार की चाल पर रहने वाली है। इसी के साथ, सोमवार को कुछ कंपनियों से जुड़ी हुई खबर सामने आई थी और कई कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे भी जारी हुए, ऐसे में कुछ स्टॉक्स आज फोकस में रहने वाले हैं।

Bharti Airtel कंपनी के शेयर्स
मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद भारतीय एयरटेल के चौथी तिमाही के नतीजे जारी हुए। कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 14781 करोड़ रुपये से घटकर 11022 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसके अलावा रेवेन्यू 46,878 करोड़ रुपये से बढ़कर 47,876 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी का EBITDA 9.8% बढ़कर 27,009 करोड़ रुपये रहा है।
आज इस कंपनी के स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर -2.74% गिरकर 1820.95 रुपये के शेयर प्राइस पर क्लोज हुए। पिछले 1 महीने में 3.62% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
टाटा मोटर्स के शेयर्स
टाटा मोटर्स ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी किए थे। कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मुनाफा 8470 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर मुनाफे में 51 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 17353 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने नतीजों के साथ ही अपने निवेशकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। आज बुधवार को इस कंपनी के शेयर्स में हलचल देखने को मिल सकती है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर-1.76% फिलकर 707.90 रुपये के शेयर प्राइस पर क्लोज हुए। पिछले 1 महीने में 7.97% का रिटर्न दिया है।
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के शेयर्स
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी किए थे। चौथी तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफा ₹1,081 करोड़ रहा है और पिछले साल की इसी तिमाही में1,016 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में मुनाफा 6.4% ज्यादा है। कंपनी का रेवेन्यू 9,939 करोड़ रुपये है। पिछले साल की 9,519 करोड़ रुपये से 4.4% ज्यादा है।
आज बुधवार को इस कंपनी के शेयर्स में भी हलचल देखने को मिल सकती है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर+1.81% चढ़कर 4062.90 रुपये के शेयर प्राइस पर क्लोज हुए और पिछले 1 महीने में 7.97% का रिटर्न दिया है।
ऑरोबिंदो फार्मा के शेयर्स
ऑरोबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी क्योराटेक बायोलॉजिक्स एस.आर.ओ. को उसके फिलग्रास्टिम बायोसिमिलर "ज़ेफिल्टी" के लिए यूके की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) से मार्केटिंग की मंजूरी मिल गई है। इससे पहले, फरवरी 2025 में ज़ेफिल्टी को यूरोपीय यूनियन में यूरोपियन कमीशन (EC) से भी मार्केटिंग की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी के शेयर्स में आज बुधवार को इस खबर की वजह से एक्शन देखने को मिल सकता है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर +1.36% चढ़कर 1222.40 रुपये के शेयर प्राइस पर क्लोज हुए थे और पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर्स ने 12.92% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
GAIL के स्टॉक्स
गेल इंडिया लिमिटेड के मार्च तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी हुए थे। कंपनी का रेवेन्यू 35,707 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान तिमाही में 34,958 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का EBITDA 3,783 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही में 6,027 करोड़ रुपये था। इस स्टॉक में बुधवार को हलचल देखी जा सकती है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर -2.05% फिसलकर 183.95 रुपये के शेयर प्राइस पर क्लोज हुआ और पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर्स ने 7.10% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications