Stock Split News: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) कंपनी है, जो अपने पहले स्टॉक स्प्लिट की तैयारी कर रहा है. शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के बदले दो एक्स्ट्रा शेयर मिलेंगे. इस कदम का उद्देश्य स्टॉक को अधिक किफायती बनाना और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाना है, जिससे छोटे ट्रेडर्स और रिटेल इनवेस्टर्स को फायदा होगा.
स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
कंपनी के बोर्ड ने 27 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है ताकि यह तय किया जा सके कि कौन से शेयरधारक इस कॉर्पोरेट कार्रवाई के लिए योग्य हैं. विभाजन के बाद प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए से घटकर 5 रुपए हो जाएगा.
स्टॉक स्प्लिट डीटेल
13 दिसंबर को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में 2.13% की गिरावट आई और यह 4,849.80 रुपये पर बंद हुआ. अगर रिकॉर्ड डेट तक शेयर की कीमत स्थिर रहती है, तो विभाजन के बाद यह 2,424.90 रुपये प्रति शेयर पर एडजस्टेड हो जाएगी. यह एडजस्टमेंट 5 रुपए प्रति शेयर के नए फेस वैल्यू को दर्शाता है.
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में ऐलान किया कि "10 रुपए फेस वैल्यू वाले मौजूदा 1 (एक) इक्विटी शेयर को 5 रुपए फेस वैल्यू वाले 2 (दो) इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन/विभाजन को मंजूरी दी गई, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।"

शेयर प्राइस का परफॉर्मेंस
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने हाल के महीनों में अपने स्टॉक प्राइस में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई. पिछले महीने में ही स्टॉक में 24% से ज्यादा की तेजी रही. तीन महीनों में शेयर में 12.4% की तेजी रही. 6 महीनों में स्टॉक में 43% की बढ़त दर्ज की गई. सालाना आधार पर 112 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
लंबी अवधि में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने अच्छा रिटर्न दिया है. दो साल में इसने 446.5% का रिटर्न हासिल किया, जबकि तीन साल में इसने 1,715.7% का जबरदस्त रिटर्न दिया.
स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय
कंपनी ने इस स्टॉक विभाजन कार्रवाई के लिए शेयरधारक पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में शुक्रवार, 27 दिसंबर तय किया है. इसकी जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई



Click it and Unblock the Notifications