Stock Price Performance: आज 8 मई 2025 को टाटा मोटर्स के शेयरों में तेज़ी देखी गई है। सुबह 9:48 बजे तक शेयर की कीमत 700.95 रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले बंद 680.30 रुपए से लगभग 3% अधिक है।
बाजार में बेहतर माहौल हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में स्थिरता बनी रही है। इससे निवेशकों का विश्वास बना हुआ है, और टाटा मोटर्स जैसे प्रमुख स्टॉक्स में खरीदारी देखी जा रही है।

शेयर की तेजी के प्रमुख कारण:
कॉमर्शियल व्हीकल (CV) डिवीजन का डिमर्जर: टाटा मोटर्स के शेयरधारकों ने कंपनी के कॉमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल व्यवसायों के विभाजन को मंजूरी दी है। इस अच्छे कदम से दोनों व्यवसायों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर फोकस और निवेशकों की पसंद प्राप्त होने की उम्मीद है।
भारत-UK मुक्त व्यापार समझौता (FTA): भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हुए नए व्यापार समझौते के तहत ऑटोमोबाइल पर लगने वाले शुल्क को 10% तक कम किया गया है। यह टाटा मोटर्स की अंतरराष्ट्रीय बिक्री खास तौर से जगुआर लैंड रोवर (JLR) ब्रांड के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
टाटा मोटर्स के शेयर्स
टाटा मोटर्स के शेयर्स आज बीएसई पर यानी गुरुवार को अच्छी शुरुआत के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर 2% की तेजी के साथ 700.95 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 680,50 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1179 रुपए जुलाई 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 544 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर्स में 8.55% का रिटर्न देखने को मिला है।
डाबर इंडिया के नतीजों के बाद शेयरों पर असर
डाबर इंडिया के शेयरों में आज की गिरावट हालिया तिमाही नतीजों के कारण है, जिसमें नेट प्रॉफ़िट में कमी और शहरी मांग में सुस्ती देखी गई है। हालांकि, कंपनी ने FY26 में हाई सिंगल अंक की बिक्री वृद्धि का टारगेट रखा है, और FY28 तक दो अंकों की वृद्धि की रणनीति बनाई है।
डाबर इंडिया के शेयर्स
डाबर इंडिया के शेयर्स आज बीएसई पर यानी गुरुवार तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 2% की गिरावट के साथ 472 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 482.60 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 672 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 420 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था।
पेटीएम के नतीजों के बाद शेयरों में हलचल
पेटीएम के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद कंपनी की लंबी रणनीति और वित्तीय सेवाओं में विस्तार निवेशकों के लिए अच्छे संकेत हो सकते हैं। हालांकि, निवेश से पहले कंपनी के तिमाही परिणामों और बाजार की स्थितियों पर ध्यान देना जरूरी है। पेटीएम के नतीजे आने के बाद शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल रही है।
पेटीएम के शेयर्स
पेटीएम के शेयर्स आज बीएसई पर यानी गुरुवार तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 2% की गिरावट के साथ 855 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 855 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1063 रुपए दिसंबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 310 रुपए मई 2024 में टच किया था।
इंडिपेंडेंट रिसर्च एनालिस्ट ए. आर. रामचंद्रन के अनुसार
पेटीएम और डाबर दोनों कंपनियों के शेयरों में इस समय कमजोरी दिखाई दे रही है। डेली चार्ट्स पर दोनों स्टॉक्स "साइडवेज़ टू बेयरिश" (स्थिर से कमजोर) ट्रेंड में हैं।
पेटीएम के शेयर को 888 रुपए पर मजबूत रेजिस्टेंस मिल रहा है।
अगर शेयर की कीमत 808 रुपए से नीचे बंद होती है, तो आने वाले समय में इसका टारगेट 754 रुपए हो सकता है।
डाबर के शेयर में भी 479 रुपए पर रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर यह 461 रुपए के सपोर्ट लेवल से नीचे बंद होता है, तो इसका अगला लक्ष्य 433 रुपए तक गिर सकता है।
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार
वन97 कम्युनिकेशन्स (पेटीएम) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 5,450 रुपए करोड़ का नेट घाटा दर्ज किया है। यह आंकड़ा विश्लेषकों के अनुमान 1,100 रुपए करोड़ के घाटे से कहीं अधिक है। कंपनी ने बताया कि यह घाटा मुख्य रूप से ESOP (कर्मचारियों को दिए गए शेयर विकल्प) के खर्च में तेजी के कारण हुआ है।
आय में मामूली बढ़ोतरी:
पेमेंट सेवाओं से कंपनी की आय 4% बढ़कर 1,050 रुपए करोड़ पहुंच गई।
वित्तीय सेवाओं से भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें लोन, बीमा और अन्य डिजिटल सेवाएं शामिल हैं।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications