Stock Markets Today: Trump की धमकी से बाजार में हड़कंप, Sensex-Nifty लुढ़के

Stock Markets Today: US-ईरान वॉर और इस बीच ट्रंप के अल्टीमेटम से बाजार में चौतरफा हाहाकार मच गया। US शुरू होने से अब तक निफ्टी 12% टूटा है। मिडकैप-स्मॉलकैप 11% तक लुढ़के हैं। वहीं, अब तक निवेशकों के 47 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। PSU बैंक, रियल्टी और ऑटो इंडेक्स 15 फीसदी टूटे हैं। रुपए तो रिकॉर्ड निचले स्तर पर दिख रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 2 साल के हाई पर है। सिल्वर हाई से 50 फीसदी नीचे आ गया है। सोना भी ऊंचाई से करीब 30 फीसदी तक टूटा है।

Stock Markets Today

बाजार में इस गिरावट की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय संकेत रहे। एक और ट्रंप के अल्टीमेटम से टेंशन तो दूसरी ओर लंबे समय से चल रहे जंग से क्रूड की तेजी। दोनों मे मिलकर बाजार को लाल निशान में रहने के लिए मजबूर किया। निवेशकों के मनोबल हुए और चौतरफा बिकवाली का माहौल बन गया। NSE के सभी सेक्टर लाल निशान में रहे

मार्केट क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 1,838 प्वाइंट गिरकर 72,696 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 602 प्वाइंट की गिरावट के साथ 25,513 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी (Nifty Bank) 1,989 प्वाइंट गिरकर 51,438 पर बंद हुआ। मिडकैप 2,138 प्वाइंट गिरकर 52,718 पर बंद हुआ, वहीं करेंसी मार्केट में रुपया बिना किसी बदलाव के 90.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

  • Sensex: 1,838 प्वाइंट गिरकर 72,696 पर बंद
  • Nifty 50: 602 प्वाइंट की गिरावट के साथ 25,513 पर बंद
  • Nifty Bank: 1,989 प्वाइंट गिरकर 51,438 पर बंद
  • Nifty Midcap: 2,138 प्वाइंट गिरकर 52,718 पर बंद

निफ्टी के गिरने और चढ़ने वाले-
Nifty के 50 शेयरों में केवल 3 शेयरों में ही तेजी देखी गई जिसमें HCL Tech(1.75%), Power Grid (0.81%), Tech Mahindra (0.30%) प्रमुख रहे। वहीं, निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में Titan (6.43%), Shriram finance (6.16%), Trent (5.97%), Jio Finance (5.60%) और HDFC Life (5.38%) शामिल रहे। इन शेयरों में भारी गिरावट से बाजार का मूड खराब हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स का परफॉर्मेंस-
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE के सभी सेक्टर लाल निशान में रहा। Nifty Consumer Durable में सबसे ज्यादा 5.17% की गिरावट रही, Nifty Metal में 4.81% की गिरावट, Nifty Realty में 4.74% की गिरावट, Nifty PSU BanK में 4.11% की गिरावट, Nifty Bank में 3.72% तक की गिरावट रही, वही Nifty Auto में 3.16% की गिरावट देखी गई।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+