Stock Markets Today: कारोबारी हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रही। सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और निवेशकों का उत्साह साफ नजर आया। कारोबार के दौरान BSE Sensex 600 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि Nifty 50 मजबूती के साथ 25,750 के पार पहुंच गया।

बाजार में इस तेजी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय संकेत रहे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप टैरिफ को गैरकानूनी घोषित किए जाने की खबर से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। निवेशकों के मनोबल को मजबूती मिली और चौतरफा खरीदारी का माहौल बन गया, हालांकि निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लाल निशान में रहा
Sensex और Nifty बढ़त के साथ बंद-
मार्केट क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 480 प्वाइंट चढ़कर 83,294 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 133 प्वाइंट की तेजी के साथ 25,703 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी (Nifty Bank) 103 प्वाइंट बढ़कर 61,275 पर बंद हुआ। मिडकैप 258 प्वाइंट गिरकर 59,255 पर बंद हुआ।
Sensex: 480 प्वाइंट बढ़कर 82,294 पर बंद
Nifty 50: 133 प्वाइंट बढ़कर 25,703 पर बंद
Nifty Bank: 103 प्वाइंट बढ़कर 61,275 पर बंद
Nifty Midcap: 250 प्वाइंट गिरकर 59,255 पर बंद
Nifty IT इंडेक्स में 1.4% की गिरावट-
IT सेक्टर में आज गिरावट देखने को मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सर्विसेज को लेकर मिले संकेतों से निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। Nifty IT में सबसे सबसे ज्यादा गिरावट Coforge में देखने को मिली, जहां शेयर करीब 3.85% गिर गया। वहीं Mphasis में करीब 3.11% की गिरावट दर्ज हुई। Persistent Systems में 2.4% की गिरावट रहीतो वही Wipro और Infosys में 1.8% से ज्यादा की गिरावट देखी गई। यह रुख संकेत देता है कि IT शेयरों में निवेशक अभी दांव लगाने से बच रहे हैं।
निफ्टी के गिरने और चढ़ने वाले-
Nifty 50 के चढ़ने वाले शेयरों में Adani Ports (2.81%), Kotak Bank (2.24%), HDFC life (1.97%), Dr Reddy's Lab (1.93%) और UltraTech Cement (1.60%) प्रमुख रहे। इन शेयरों में खरीदारी से बाजार में मजबूती बनी रही। दूसरी ओर, कुछ शेयरों में कमजोरी देखने को मिली जिसमें Hindalco (2.23%), Wipro (1.89%), Infosys (1.86%), Tech Mahindra (1.35%) और Cipla (1.05%) जैसे शेयर शामिल रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स का परफॉर्मेंस-
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE के ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में रहा। Nifty PSU Bank में सबसे ज्यादा 1.36% की तेजी रही, Nifty Financial Services में 0.87% की तेजी,Nifty Auto में 0.8% की तेजी, Nifty FMCG में 0.7% की तेजी, Nifty Pharma में 0.56% तक की तेजी रही, वही Nifty chemicals में 1.41% की गिरावट देखी गई।
बाजार में तेजी के पीछे कारण-
शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे अमेरिका से आए सकारात्मक संकेत बड़ी वजह रहे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के इंपोर्ट टैरिफ को रद्द कर दिया, जिससे ग्लोबल ट्रेड को राहत की उम्मीद बढ़ी। एक्सपोर्ट और टेक्सटाइल शेयरों में 2-8% तक उछाल आया। हैवीवेट शेयरों में खरीदारी से BSE Sensex और Nifty 50 मजबूत बंद हुए, जबकि आईटी शेयरों में हल्की कमजोरी रही। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव! शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 900+ अंक टूटा, निफ्टी 24,900 के नीचे

निवेशकों के लिए अच्छी खबर, Tata AIA Life ने लॉन्च किया Global Equity Fund, जानें क्या है फायदा

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर



Click it and Unblock the Notifications