Stock Markets Today: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार। मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन शुरुआती कमजोरी के बाद निवेशकों की खरीदारी से माहौल सुधर गया। आईटी शेयरों में जोरदार तेजी के चलते दिन में आईटी इंडेक्स करीब 3% तक चढ़ा और अंत में लगभग 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं पीएसयू बैंक इंडेक्स क्लोजिंग में 2% से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ।

मार्केट के मुख्य इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी 43 प्वाइंट चढ़कर 25,725 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 174 प्वाइंट की बढ़त के साथ 83,451 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 225 प्वाइंट चढ़कर 61,174 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 159 प्वाइंट की तेजी के साथ 59,882 पर बंद हुआ।
Sensex: 174 प्वाइंट की बढ़त के साथ 83,451 पर बंद
Nifty 50: 43 प्वाइंट चढ़कर 25,725 पर बंद
Nifty Bank: 225 प्वाइंट चढ़कर 61,174 पर बंद
Nifty Midcap: 159 प्वाइंट की तेजी के साथ 59,882 पर बंद
IT शेयरों में रिकवरी-
लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद IT सेक्टर में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सर्विसेज को लेकर मिले सकारात्मक संकेतों से निवेशकों का भरोसा दोबारा मजबूत हुआ है। सबसे ज्यादा तेजी Newgen Software में देखने को मिली, जहां शेयर करीब 15% उछल गया। वहीं Infosys में करीब 2% की बढ़त दर्ज हुई। Wipro और HCLTech में 1% से ज्यादा की मजबूती रही। यह रुख संकेत देता है कि हालिया गिरावट के बाद IT शेयरों में वैल्यू बायिंग शुरू हो गई है। निवेशक मजबूत फंडामेंटल और भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए फिर से इस सेक्टर में खरीदारी करने लगे।
निफ्टी के चढ़ने और गिरने वाले-
Nifty 50 में आज FMCG, डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों ने बाजार को मजबूत किया। Adani Ent (2.74%), ITC (2.34%), Bharat Electronics (1.97%), Larsen & Toubro (1.77%) और Asian Paints (1.74%) प्रमुख गेनर रहे। इन शेयरों में खरीदारी से बाजार में मजबूती बनी रही। दूसरी ओर, कुछ हैवीवेट शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। Hindalco Industries (1.87%), Tata Steel (1.42%), Trent (1.41%) और Shriram Finance (1.14%) जैसे शेयरों में गिरावट रही।
सेंसेक्स के गिरने और चढ़ने वाले-
BSE सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें आईटीसी (ITC) के शेयरों में 2.31 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), इंफोसिस (Infosys) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर 1.67 फीसदी से लेकर 2.02 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, वही गिरने वाले में Eternal (1.56%), Tata Steel (1.29%) Trent (1.28%) और Reliance (0.95%) शामिल रहा
PSU बैंक और IT में तेजी-
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स (PSU Bank Index) में सबसे ज्यादा 2% की तेजी रही। आईटी इंडेक्स (IT Index) करीब 1% चढ़ा। मीडिया इंडेक्स में 0.6% और ऑटो इंडेक्स में 0.5% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं दूसरी ओर, मेटल इंडेक्स में 1% की गिरावट आई और रियल्टी इंडेक्स 0.3% कमजोर रहा। इस प्रकार, बाजार में कुछ सेक्टरों में मजबूती रही जबकि कुछ सेक्टरों ने हल्की कमजोरी दिखाई
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
