Stock Markets Today: शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआत मिली-जुली रही, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, बाजार में तेजी लौटती दिखी। पूरे दिन इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ सीमित दायरे में ट्रेड करते रहे। IT शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे पिछले सत्र की तेजी कुछ हद तक संतुलित हो गई। हालांकि मेटल, PSU बैंक और FMCG शेयरों में खरीदारी से बाजार का मूड बेहतर रहा।

मार्केट क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 283 प्वाइंट चढ़कर 83,734 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 94 प्वाइंट की तेजी के साथ 25,819 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी (Nifty Bank) 377 प्वाइंट बढ़कर 61,551 पर बंद हुआ। मिडकैप 302 प्वाइंट चढ़कर 60,183 पर बंद हुआ, वहीं करेंसी मार्केट में रुपया बिना किसी बदलाव के 90.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
Sensex: 283 प्वाइंट की बढ़त के साथ 83,734 पर बंद
Nifty 50: 94 प्वाइंट चढ़कर 25,819 पर बंद
Nifty Bank: 377 प्वाइंट चढ़कर 61,551 पर बंद
Nifty Midcap: 302 प्वाइंट की तेजी के साथ 60,183 पर बंद
Rupee: बिना बदलाव के 90.67/$ पर बंद
Nifty IT इंडेक्स में 1.23% की गिरावट-
कल की तेजी के बाद IT सेक्टर में आज गिरावट देखने को मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सर्विसेज को लेकर मिले संकेतों से निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। Nifty IT में सबसे सबसे ज्यादा गिरावट LTI Mindtree में देखने को मिली, जहां शेयर करीब 2.26% गिर गया। वहीं Persistent Systems में करीब 2.20% की गिरावट दर्ज हुई। Wipro और Tech Mahindra में 1.5% से ज्यादा की गिरावट रही। यह रुख संकेत देता है कि IT शेयरों में निवेशक अभी दांव लगाने से बच रहे हैं।
निफ्टी के गिरने और चढ़ने वाले-
Nifty 50 के चढ़ने वाले शेयरों में HDFC Life (3.39%), Tata Steel (2.84%), ITC (2.21%), Bajaj Auto (1.81%) और Tata Consummer Pdt (1.61%) प्रमुख रहे। इन शेयरों में खरीदारी से बाजार में मजबूती बनी रही। दूसरी ओर, कुछ शेयरों में कमजोरी देखने को मिली जिसमें Wipro (1.64%), Tata Chemicals (1.56%), Eternal (1.56%), Infosys (1.38%) और Adani Ent (1.33%) जैसे शेयर शामिल रहे।
सेंसेक्स के गिरने और चढ़ने वाले-
BSE सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें Tata Steel (2.9%) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद ITC (2.21%), Axis Bank (1.51%), Reliance (1.30%) और M&M (1.18%)के बढ़त के साथ बंद हुए, वही गिरने वाले में Eternal, Tata Chemicals, Infosys, HCL Tech और Adani Ports शामिल रहा।
मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी-
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स (Nifty Metal Index) में सबसे ज्यादा 1.33% की तेजी रही। निफ्टी PSU बैंक करीब 1.31% चढ़ा। FMCG इंडेक्स में 1.21% और निफ्टी ऑयल और गैस में 0.74% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं दूसरी ओर, Nifty IT इंडेक्स में 1.23% की गिरावट आई, जिससे IT शेयरों में मुनाफावसूली का माहौल साफ नजर आया, हालंकि बाजार में ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में देखने को मिले। निवेशकों ने मेटल, बैंक और FMCG में खरीदारी पर ज्यादा ध्यान दिया।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications