Stock Market Closing: आज एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट आई, MSCI एशिया एक्स जापान सूचकांक में 1.2% की गिरावट आई। आंकड़ों से पता चला कि अक्टूबर में चीन का निर्यात कम हो गया, जबकि आयात अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया। चीन के इन मिश्रित व्यापार आंकड़ों के कारण एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के बाद भारत के वित्तीय और रियल्टी शेयरों में आज गिरावट दर्ज हुई। इसके चलते शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। 13 प्रमुख क्षेत्रों में से नौ में गिरावट आई।
आज जहां सेंसेक्स करीब 16.29 अंक की गिरावट के साथ 64942.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.10 अंक की गिरावट के साथ 19406.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,813 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,995 शेयर तेजी के साथ और 1,683 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 135 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 238 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 31 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 309 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 181 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 83.26 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर
- सन फार्मा का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 1,170.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बीपीसीएल का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 372.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एनटीपीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 239.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 66 रुपये की तेजी के साथ 5,404.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एक्सिस बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 1,020.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप लूजर
- हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 3,130.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बजाज फिनांस का शेयर करीब 66 रुपये की गिरावट के साथ 7,495.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- कोल इंडिया का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 314.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- देवी लैब का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 3,481.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 748.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
