Day Trading Guide: रविवार को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में इक्विटी बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई, क्योंकि आशावादी निवेशकों ने वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों को खारिज कर दिया। जानकारों को उम्मीद है कि मौजूदा तेजी की गति निकट भविष्य में भी जारी रहेगी, भले ही रास्ते में कुछ रुकावटें हों।
मोतीलाल ओसवाल के एमडी और सीईओ मोतीलाल ओसवाल के अनुसार हमारा मानना है कि भारत चमकता रहेगा और उम्मीद है कि संवत 2080 में बाजार अपना बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेगा।

वहीं GIFT निफ्टी (पहले SGX निफ्टी) आज एक सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है। इसके अलावा एनएसई IX पर गिफ्ट निफ्टी 18.5 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 19,559 अंक पर कारोबार कर रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आज दलाल स्ट्रीट की शुरुआत सकारात्मक रह सकती है।
निफ्टी 19,500 अंक के ऊपर एक निर्णायक ब्रेक आऊट 19,850 अंक के स्तर की ओर बढ़ने का अगला चरण शुरू करेगा। विश्लेषकों ने कहा, हालांकि सभी क्षेत्रों में बारी-बारी से खरीदारी देखी जा रही है।
इसके अलावा आज इंडिया VIX, जो बाजारों में भय को मापता है 2.16% बढ़कर 11.35 के स्तर पर बंद हुआ है।
वॉल स्ट्रीट के मुख्य सूचकांक शुक्रवार को भारी तेजी के साथ बंद हुए। ट्रेजरी यील्ड नियंत्रित होने के कारण हेवीवेट टेक और ग्रोथ शेयरों में तेजी दर्ज हुई। जबकि निवेशक मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक आंकड़ों पर अगले सप्ताह की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे।
- डाउ 1.15% ऊपर रहा
- एसएंडपी 1.56% चढ़ा
- नैस्डैक में 2.05% की बढ़त के साथ बंद हुआ
एशियाई शेयरों में बढ़त
- हैंग सेंग वायदा 0.5% बढ़ा
- जापान का टॉपिक्स 0.6% बढ़ा
- ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.2% गिर
अमेरिका और चीन में कच्चे तेल की मांग में कमी को लेकर नई चिंताओं के कारण तेल की कीमतों में शुक्रवार की तेजी के उलट सोमवार को नरमी आई। इससे भी शेयर बाजार की तेजी को बल मिला है।
वहीं भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुक्रवार को 261 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता रहे। जबकि डीआईआई ने 822 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
आज आने वाले Q2 परिणाम
ग्रासिम, नारायण हृदयला, मणप्पुरम फाइनेंस और अन्य कंपनियां आज अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
