नई दिल्ली, नवंबर 6। निफ्टी ने हाल ही में जोरदार वापसी की है। पिछले हफ्ते मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच छोटे दिवाली सप्ताह में शेयर बाजार में मजबूती हासिल की। शेयर बाजार ने दो हफ्तों की गिरावट का सिलसिला तोड़ लिया। बीते सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 760.69 अंक (1.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 60,067.62 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 245.15 अंक (1.38 फीसदी) की तेजी के साथ 17916.8 के स्तर पर बंद हुआ। संवत 2077 में, बेंचमार्क सूचकांकों ने रिकॉर्ड स्तर छुए। पहली बार सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमशः 60,000 और 18,000 का आंकड़ा पार किया। पिछली दिवाली से इस दिवाली तक बीएसई सेंसेक्स 37 फीसदी (16,500 अंक) उछला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 40 फीसदी (5,149 अंक) उछला। साल के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 37 फीसदी और 40 फीसदी तक बढ़त के साथ 62,245.43 और 18,604.45 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ। शेयर बाजार में आगे भी तेजी जारी रहेगी, इस दौरान 2 शेयर आपकी कमाई करा सकते हैं। जानते हैं उन दोनों शेयरों की डिटेल।
फिनोलेक्स केबल्स
फिनोलेक्स केबल्स ने बीते सप्ताह मजबूती दिखाई है। निफ्टी इंडेक्स में जहां 1.38% की तेजी आई, वहीं फिनोलेक्स केबल्स ने 5.13% की अच्छी बढ़त हासिल की है। इस प्रोसेस में, स्टॉक ने अपने हालिया ट्रेडिंग रेंज को भी तोड़ दिया। इसके लिए अनुमान है कि स्टॉक में उच्च स्तर पर जाने और आने वाले हफ्तों में अपने पिछले उच्च स्तर को पार करने की क्षमता है।
कहां तक जा सकता है शेयर
फिनोलेक्स केबल्स को आप 485-493 रु स्तरों के बीच खरीद सकते हैं। ये वो स्तर हैं, जिनमें खरीदारी करना सही रहेगा। वैसे ये शेयर अंतिम कारोबारी दिन 495 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर के लिए लक्ष्य 550 रु पर है। जबकि स्टॉप लॉस 465 रु पर है। स्टॉप लॉस का मतलब होता है कि यदि ये शेयर 465 रु तक गिरे तो आप बेच कर नुकसान सीमित कर लें।
रिलैक्सो फुटवियर
अक्टूबर 2021 की शुरुआत में 1405 के उच्च स्तर से गिरावट आने के बाद, रिलैक्सो फुटवियर्स को नवंबर 2021 की शुरुआत में 1285 रु के स्तर के करीब सपोर्ट हासिल किया। उम्मीद है कि स्टॉक में आने वाले हफ्तों में और अधिक आगे बढ़ने की क्षमता है और इसलिए 1400-1420 रु के स्तर के बीच इसमें खरीदारी करना बेहतर रहेगा। इस शेयर के लिए स्टॉप लॉस 1330 रु पर है जबकि लक्ष्य 1600 रु पर है।
रिलैक्सो के नतीजे
रिलैक्सो के नतीजों पर नजर डालें तो सितंबर 2021 में इसकी शुद्ध बिक्री 714.43 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 24.06% अधिक रही। सितंबर 2020 तिमाही में इसकी सेल्स 575.87 करोड़ रु रही थी। तिमाही मुनाफा 75.10 करोड़ रु से 8.54 फीसदी घट कर 68.69 करोड़ रु रह गया। रिलैक्सो फुटवियर की ईपीएस (प्रति शेयर आय) 3.02 रु से घटकर 2.76 रु रह गयी।
एक और शेयर
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 70 रु का टार्गेट दिया है। मौजूदा रेट से ये आपको करीब 19 रु प्रति शेयर की कमाई करा सकता है। प्रतिशत में देखें तो यह मौजूदा रेट से आराम से 38 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications