आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) बंद रहेंगे। जी हां महाशिवरात्रि के मौके पर आज शेयर बाजार बंद रहेगा।
नई दिल्ली: आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) बंद रहेंगे। जी हां महाशिवरात्रि के मौके पर आज शेयर बाजार बंद रहेगा। कल यानी 12 मार्च शुक्रवार को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा।

देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आज महाशिवरात्रि पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। शुक्रवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा।
बीते कल बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार
आपको बता दें कि बीते कल बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी आई थी। सकारात्मक रुख के बीच दवा, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 फीसदी मजबूत होकर 15,174.80 अंक पर बंद हुआ था।
बीते कल हरे निशान पर खुला था बाजार
वैश्विक बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों की मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 329.15 अंक यानी 0.65 फीसदी बढ़कर 51,354.63 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 15,194.15 पर कारोबार कर रहा था।
14 दिन इस साल बंद रहेगा बाजार
शेयर बाजार में साल 2021 में कुल 14 दिन छुट्टी रहेगी। कुल 5 मौकों पर छुट्टी लंबी रहेगी। इसमें दिवाली की छुट्टी भी शामिल है। हालांकि, दिवाली के मौके पर बाजार एक घंटे के लिए खुलता है। हालांकि उस दिन शाम में मुहुर्त ट्रेडिंग होती है। अप्रैल में तीन दिन बाजार बंद रहेंगे। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल को राम नवमी पर शेयर बाजार बंद रहेगा। मई में 13 तारीख को ईद-उल-फितर, फिर 21 जुलाई को बकरी ईदी और 19 अगस्त को मुहर्रम के मौके पर भी बाजार में कारोबार नहीं होगा।
इन दिनों भी बंद रहेगा बाजार
10 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर भी बाजार में कारोबार नहीं होगा। वहीं 4 नवंबर को गुरुवार को दिवाली के दिन महुर्त ट्रेडिंग का आयोजन होगा। 5 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर बाजार बंद रहेगा, जो शुक्रवार को होगा। 19 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर भी बाजार बंद रहेंगे, जो शुक्रवार है। अगले साल क्रिसमिस शनिवार को पड़ेगा। शनिवार को बाजार में छुट्टी रहती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
