Stock Market Volatility: FII बिकवाली, IT का गिरावट, Crude $100 पार, बाज़ार में कब पलटेगी बाज़ी?

Stock Market Volatility: भारतीय शेयर बाजार में लगातार volatility के बीच SIP और mutual fund investors के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि अभी निवेश जारी रखा जाए या बाजार में और गिरावट का इंतजार किया जाए। IT sector पर दबाव, FII selling और crude oil की ऊंची कीमतों के बीच बाजार में uncertainty बनी हुई है।

Stock Market

GoodReturns के साथ बातचीत में Ladder Up Asset Managers के MD रघुवेंद्र नाथ ने long-term investors के लिए market strategy, SIP, equity और debt allocation, large cap-mid cap-small cap, IT sector, IPO liquidity और data centre theme पर अपनी राय साझा की।

Stock Market में दबाव क्यों बना हुआ है?

रघुवेंद्र नाथ के मुताबिक, पिछले कुछ समय से बाजार एक consolidation phase में है। 2020 से 2024 के बीच जिस तरह की broad-based rally देखने को मिली थी, उसमें large cap, mid cap, small cap और कई sectors में तेजी रही। लेकिन हर rally हमेशा जारी नहीं रहती। उनके अनुसार, पिछले दो वर्षों में market में sideways movement देखने को मिली है। इस दौरान कंपनियों की earnings growth अच्छी रही है और valuations भी पहले के मुकाबले नीचे आए हैं। ऐसे में उनका मानना है कि long-term investors के लिए मौजूदा market में investment opportunities बेहतर हो रही हैं।

Long-Term Investors क्या करें?

रघुवेंद्र नाथ का कहना है कि long-term investor के लिए market को time करने की कोशिश करना सही strategy नहीं है। किसी को यह पता नहीं होता कि market कब bottom बनाएगा या अगली rally कब शुरू होगी। अगर investor market volatility को लेकर comfortable नहीं है, तो एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय उसे 6-8 महीने या करीब एक साल में SIP के जरिए धीरे-धीरे deploy किया जा सकता है। यानी strategy का focus market के exact bottom को पकड़ने के बजाय disciplined और staggered investment पर रह सकता है।

Equity या Debt Mutual Fund-कहां ज्यादा allocation?

Interview में रघुवेंद्र नाथ ने कहा कि retail investors के लिए fixed income का हिस्सा FD जैसे instruments में रखा जा सकता है, जबकि liquidity के लिए liquid या arbitrage funds का इस्तेमाल किया जा सकता है। उनके मुताबिक, long-term wealth creation में equity का महत्व ज्यादा है क्योंकि compounding का फायदा equity से मिल सकता है। हालांकि actual allocation investor की risk appetite और financial goals पर निर्भर करेगा।

Large Cap, Mid Cap या Small Cap?

Market-cap segments पर बात करते हुए रघुवेंद्र नाथ ने large cap और mid cap को small cap की तुलना में ज्यादा comfortable बताया। उनके अनुसार, large cap segment पर banking, IT services और oil & gas जैसे बड़े sectors के दबाव का असर पड़ा है। वहीं small cap segment में retail participation और IPO activity काफी बढ़ी है। हालांकि valuation के नजरिए से उनका कहना है कि large cap में ज्यादा comfort दिखाई देता है। अगले 2-3 साल के नजरिए से उन्होंने large cap और mid cap में relatively कम volatility के साथ बेहतर return potential की बात कही।

IPO की बाढ़ से Market Liquidity पर क्या असर?

बाजार में लगातार IPO आने को लेकर भी चर्चा हुई। रघुवेंद्र नाथ के मुताबिक, जब कोई बड़ा IPO आता है तो कुछ समय के लिए secondary market से पैसा primary market में चला जाता है। उन्होंने NSE के IPO का उदाहरण देते हुए करीब ₹26,000 करोड़ की fund raising का उल्लेख किया। अगर एक साल में करीब ₹1 लाख करोड़ के IPO आते हैं, तो इससे temporary liquidity pressure बन सकता है। हालांकि उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में equity participation तेजी से बढ़ी है। उनके अनुसार, Demat accounts की संख्या कुछ साल पहले के 3-4 करोड़ से बढ़कर करीब 18-19 करोड़ हो गई है। इससे retail participation मजबूत हुई है।

FII Selling से कितना परेशान होना चाहिए?

FII selling को लेकर भी उन्होंने कहा कि foreign investors market के महत्वपूर्ण participants हैं, लेकिन उनकी selling को देखकर long-term investors को बहुत ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, Indian market में domestic retail और mutual fund participation बढ़ा है। FII sentiment बदलने पर वही investors दोबारा Indian equities में interest दिखा सकते हैं।

IT Sector में अभी Recovery की उम्मीद?

IT sector पर रघुवेंद्र नाथ का नजरिया यह है कि near term में sector से बहुत तेज returns की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन इसे पूरी तरह ignore करना भी सही नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पिछले 6-8 महीनों में IT stocks में करीब 30-35% correction आया है। साथ ही, बड़ी IT companies AI के बदलते environment के हिसाब से अपने business models को adapt कर रही हैं और AI-related services के लिए dedicated teams भी बना रही हैं। उनके मुताबिक, अगले 6 महीने से एक साल में IT sector से बहुत ज्यादा return मिलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन long term में sector को पूरी तरह write-off करना सही नहीं होगा।

Data Centre Boom से किन sectors को फायदा?

Data centres को उन्होंने long-term theme बताया। Cloud adoption बढ़ने के साथ data storage और computing infrastructure की demand भी बढ़ रही है। इस growth से सिर्फ data centre companies को ही फायदा नहीं हो सकता। Power और energy की demand, IT infrastructure, cables, UPS और air-conditioning जैसे segments में भी demand बढ़ सकती है। उनके मुताबिक, बड़े capital requirements को देखते हुए Reliance Group और Bharti जैसे बड़े players इस growth को lead कर सकते हैं।

अगले 5-7 साल के लिए कौन से Themes अहम?

Long-term themes पर चर्चा करते हुए उन्होंने banking और financial services को महत्वपूर्ण segment बताया। खासकर asset management companies, insurance companies और wealth management businesses में उन्हें growth potential दिखाई देता है। इसके अलावा उन्होंने new-age businesses को भी आने वाले वर्षों में market movers बनने वाला segment बताया। Swiggy, Zomato, Lenskart, Wakefit, Fractal और Urban Company जैसे businesses का उदाहरण इस संदर्भ में दिया गया। उनका मानना है कि कुछ sectors को छोड़कर market के कई हिस्सों में आने वाले वर्षों में growth opportunities बनी रह सकती हैं।

क्या करें निवेशक?

अगर portfolio में लगातार red marks दिख रहे हैं तो investors के लिए सबसे बड़ा सवाल loss book करने का होता है। रघुवेंद्र नाथ के मुताबिक, long-term investor को केवल short-term market correction देखकर जल्दबाजी में investment exit नहीं करना चाहिए। उन्होंने stay invested रहने को stock market का एक महत्वपूर्ण principle बताया। उनके अनुसार, market में time correction भी हो सकता है, जहां prices बहुत ज्यादा गिरने के बजाय लंबे समय तक sideways movement दिखाते हैं। इसलिए long-term investment horizon रखने वाले investors के लिए short-term volatility के बजाय investment objective और time horizon पर focus करना जरूरी है।

मौजूदा volatility में SIP investors के लिए सबसे अहम बात market timing के बजाय discipline बनाए रखना हो सकती है। अगर market में uncertainty है, तो staggered investment strategy volatility को manage करने में मदद कर सकती है। हालांकि equity और mutual fund investments market risk के अधीन होते हैं। निवेश से पहले अपनी risk appetite, financial goals और investment horizon को ध्यान में रखना जरूरी है और जरूरत पड़ने पर qualified financial advisor की सलाह लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+