Nifty at all time high: कल यानी गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद जीडीपी का आंकड़ा जारी हुआ था। इससे पता चला कि भारत की अर्थव्यवस्था अनुमान से भी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते आज शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुले। इसके थोड़ी ही देर बार निफ्टी ने अपना ऑल टाइम हाई बना दिया। आज निफ्टी ने 20,269.20 अंक का आल टाइम हाई बनाया है।
वहीं सुबह बीएसई का सेंसेक्स करीब 205.10 अंक की तेजी के साथ 67193.54 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 60.40 अंक की तेजी के साथ 20193.60 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,942 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।
आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,430 शेयर तेजी के साथ और 393 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 119 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 102 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 70 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 23 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

आज के टॉप गेनर
एनटीपीसी का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 267.00 रुपये के स्तर पर खुला।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 113 रुपये की तेजी के साथ 5,642.20 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 1,486.45 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 3,162.95 रुपये के स्तर पर खुला।
लार्सन का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 3,150.50 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
बजाज ऑटो का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 6,061.65 रुपये के स्तर पर खुला।
विप्रो का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 411.45 रुपये के स्तर पर खुला।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 24 रुपये की गिरावट के साथ 3,795.40 रुपये के स्तर पर खुला।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 3,481.15 रुपये के स्तर पर खुला।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 1,073.10 रुपये के स्तर पर खुला।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications