भारतीय शेयर बाजारों में आज 9 अगस्त को जोरदार खरीदारी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स गैप-अप के साथ शुरुआत कर सकते हैं. बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट मिल सकता है. गिफ्ट निफ्टी करीब 250 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 24400 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इससे पहले ग्लोबल मार्केट में जोरदार खरीदारी लौटी. आज सुबह एशियाई बाजारों में तूफानी तेजी है, जिसकी वजह अमेरिकी बाजारों में लौटी तेजी है. इससे पहले घरेलू बाजारों में गुरुवार को तगड़ी बिकवाली दर्ज की गई. सेंसेक्स 581 अंक फिसलकर 78,886 पर बंद हुआ था.
एशियाई बाजारों में खरीदारी
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह ताबड़तोड़ खरीदारी देखने को मिल रही है. बाजारों चौतरफा तेजी दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 1.6 फीसदी उछल गया है. इंडेक्स 550 अंकों की मजबूती के साथ 35380 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. कोरिया कोस्पी इंडेक्स भी 1.5% की मजबूती के साथ 2600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ 17200 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2900 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

अमेरिकी शेयर बाजारों में लौटी तेजी
अमेरिकी शेयर बाजारों में भी कल तेजी दर्ज की गई. डाओ 680 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ. वहीं, S&P 500 इंडेक्स 2.3% के उछाल के साथ बंद हुआ, जोकि नवंबर 2022 के बाद सबसे अच्छा दिन रहा. IT में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. इसी वजह से नैस्डैक इंडेक्स 2.9% ऊपर बंद हुआ. स्मॉलकैप्स में भी बड़ी खरीदारी से रसल 2000 इंडेक्स 2.4% ऊपर बंद हुआ है. अमेरिकी शेयर बाजारों में मंदी की चिंता घटने से राहत है.
अमेरिकी बाजारों के लिए राहत की खबर साप्ताहिक बेरोज़गारी आंकड़े से भी मिली. यह गिरकर 2.33 लाख पर आ गया, जोकि अनुमान से बेहतर है. ट्रेडर्स सितंबर पॉलिसी में बड़े रेट कट की उम्मीद लगा रहे हैं. इसके तहत 56% जानकार सितंबर पॉलिसी में में 0.5% रेट कट की उम्मीद कर रहे. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JPMorgan की एक रिपोर्ट के मुताबिक 75% कैरी ट्रेड रिवर्स हो चुका है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी हलचल देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स 103 के पास पहुंच गया है. इसमें लगातार तीसरे दिन रिकवरी देखने को मिल रही है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की गिरावट पर ब्रेक लग गया है. कॉमैक्स पर सोना बीते सेशन में 30 डॉलर का रिबाउंड दिखा. चांदी में भी 2.5% की रिकवरी देखने को मिल रही है. कच्चे तेल में तीसरे दिन बढ़त पर कारोबार दिखा. ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर के पास पहुंच गया है. बेस मेटल में मिला जुला कारोबार है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
