शेयर बाजार में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद तूफानी खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं. ग्लोबल मार्केट में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दर्ज की जा रही. गिफ्ट निफ्टी करीब पौना फीसदी तक उछल गया है. इंडेक्स 170 अंकों की मजबूती के साथ 24350 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों में भी तगड़ी खरीदारी दर्ज की जा रहा है. इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी मंदी की आशंका कम होने से जबरदस्त रैली दर्ज की गई. भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की मजबूती के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 149 अंक ऊपर 79,105 पर बंद हुआ था.
एशियाई बाजारों में ताबड़तोड़ खरीदारी
एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार की सुबह अच्छी खरीदारी दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स मार्केट की तेजी को लीड कर रहा. निक्केई करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 37800 के पास पहुंच गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी पौने 2 फीसदी की उछाल के साथ 2700 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 17400 के लेवल को पार कर गया है. चीन का शंघाई इंडेक्स भी हल्की मजबूती के साथ 2880 के पार ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी बाजारों में खरीदारी से रौनक
मंदी आशंका घटने से अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त रैली दर्ज की जा रही है. कल सभी इंडेक्स अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे. डाओ इंडेक्स बुधवार को 250 अंक उछलने के बाद कल भी 550 अंक उछला. नैस्डैक भी कल 2.5% की जबरदस्त बढ़त दिखाया. दरअसल, उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों से अमेरिकी बाजारों में उछाल है. जुलाई रिटेल महंगाई 2.9% पर आ गई, जबकि 3% का अनुमान था. अमेरिका में मार्च 2021 के बाद पहली बार रिटेल महंगाई 3% के नीचे फिसली है.

अमेरिका में जुलाई रिटेल बिक्री में भी 1% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि अनुमान 0.3% की बढ़त का था. बेहतर आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों के बीच मंदी की चिंता कम हुई है. वहीं, 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 3.9% पर कायम है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में कल जबरदस्त हलचल दर्ज किया गया. ब्रेंट क्रूड 1.5% चढ़कर 81 डॉलर के पास पहुंच गया. कॉमैक्स पर सोने और चांदी में भी मजबूत एक्शन देखने को मिला. बेस मेटल्स में भी रिबाउंड दर्ज किया गया.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
