शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे. गिफ्ट निफ्टी भी करीब 50 अंकों की मजबूती के साथ 24200 के पार निकल गया है. एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार दर्ज किया जा रहा. अमेरिकी बाजारों में कल ताबड़तोड़ खरीदारी हुई थी. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरे थे. सेंसेक्स 692 अंक फिसलकर 78,956 पर बंद हुआ था. बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजारों में छुट्टी रहेगी.
नतीजों वाले शेयरों पर नजर
घरेलू बाजारों में लिस्टेड कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में आज 14 अगस्त को चुनिंदा कंपनियां तिमाही नतीजे पेश करेंगी. इस कड़ी में Glenmark Pharma, HAL, Bajaj Healthcare, Borosil, EID Parry, Hinduja Global, Mazagon Dock, MTNL, NFL, Ola Electric, Red Tape, SpiceJet, Suprajit Engineering और Tarsons Products समेत अन्य शामिल हैं. साएथ ही कल बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी करने वाली कंपनियां जैसे Hero MotoCorp, Apollo Hospitals, Manappuram Finance, Muthoot Finance, SJVN, MTAR Tech समेत अन्य फोकस में रहेंगी.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल फिर तेज बिकवाली की. इसके तहत FIIs ने कल 2107 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की थी. वहीं. घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने नेट खरीदारी की. इसके तहत DIIs ने कल कैश मार्केट में 1,240 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी.

एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला ट्रेड
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला जुला ट्रेड देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 36150 के पास कारोबार कर रहा, जोकि करीब 80 अंक फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ 17150 के नीचे फिसल गया. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी सपाट 2900 के नीचे कारोबार कर रहा. जबकि कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 2650 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
अमरेकी बाजारों में लौटी रौनक
अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार तेजी लौट आई है. कल डाओ इंडेक्स 400 अंकों की उछाल के साथ दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ. नैस्डेक भी 2.5% के बड़े उछाल देखने को मिला. स्मॉलकैप इंडेक्स रसल 2000 में 1.6% की तेजी दर्ज की गई. बाजारों को मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों से सपोर्ट मिला.
कल PPI डेटा अनुमान से बेहतर रहे. जुलाई में PPI 2.7% से गिरकर 2.2% पर आ गई. मासिक तौर पर PPI 0.1% पर रही, जबकि अनुमान 0.2% का था. आज CPI डेटा का इंतज़ार रहेगा. बता दें कि जुलाई CPI 3% पर स्थिर रहने का अनुमान है. अमेरिकी ट्रेजरी मार्केट में 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड फिसलकर 3.85% पर आ गई है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
