भारतीय शेयर बाजार में आज 8 अगस्त को करेक्शन देखने को मिल सकता है. बाजारों में आज गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स 200 अंक फिसल गया है, जोकि 24200 के नीचे फिसल गया है. ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर करेक्शन देखने को मिल रहा. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है. घरेलू बाजारों में गुरुवार को वीकली एक्सपायरी, RBI MPC मीटिंग और Q1 नतीजों का भी असर दिखेगा. इससे पहले बुधवार को निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 874 अंकों की बढ़त के साथ 79,468 पर बंद हुआ था.
आज RBI पॉलिसी पर नजर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति कमिटी (MPC) की मीटिंग का फैसला आज 8 अगस्त को आएगा. 6 सदस्यी कमिटी मीटिंग में ब्याज दरों पर निर्णय करेगी. हालांकि, इस बार भी किसी तरह के बदलाव की उम्मीद कम ही है. बता दें कि मौजूदा रेपो रेट 6.5% पर बना हुआ है. इससे पहले RBI ने जून पॉलिसी में लगातार 8वीं बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया था.
इन कंपनियों के आएंगे Q1 नतीजे
जून तिमाही के नतीजों के बाद आज Apollo Tyres, Godrej Consumer, Welspun Corp, Balaji Amines, Sula Vineyards के शेयरों पर नजर रहेगी. वहीं, आज Alembic Pharma, CONCOR, Cochin Shipyard, Garden Reach Shipbuilders, LIC, Page Industries, JB Chemicals, RVNL, IRCON International, MRF के Q1 रिजल्ट्स जारी होंगे.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय बाजारों को लेकर संस्थागत निवेशकों की एक्शन देखने को मिल रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल यानी 8 अगस्त को नेट 3,315 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 3,801 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है.
एशियाई शेयर बाजारों में तेज एक्शन
एशियाई शेयर बाजारों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. सुबह कमजोर शुरुआत के बाद अब निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की जा रही. जापान का निक्कई इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया था, जोकि अब एक चौथाई फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 35100 के पार निकल गया है. वहीं, एक्सपोर्ट आंकड़ों के चलते चीन के बाजारों में भी हलचल है, जोकि हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे.
चीन का शंघाई कंपोजिट 2850 के पार ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी सपाट 16850 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2550 ऊपर कारोबार कर रहा है. बाजारों में जोरदार एक्शन है.

अमेरिकी बाजारों में कल लौटी बिकवाली
अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को तेज करेक्शन देखने को मिला. अच्छी शुरुआत के बाद सभी सेक्टर्स में बिकवाली दर्ज की गई. डाओ इंडेक्स दिन की ऊंचाई से 700 अंक टूटकर 235 अंक नीचे बंद हुआ. IT शेयरों में फिर तेज करेक्शन दर्ज किया गया. इसी वजह से नैस्डेक में 1% की गिरावट देखने को मिल रही. रसल 2000 भी 1.5% फिसला गया. अमेरिका में 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड फिर बढ़कर 3.9% के ऊपर निकल गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी बाजारों पर मंदी का डर अभी भी हावी है. वहीं, यूरोप में भी कल 1.5-2% तक की बढ़त देखने को मिली थी.
कमोडिटी मार्केट में तेज करेक्शन
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स लगातार दूसरे दिन रिकवरी होकर 103 के पास ट्रेड कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में 2.7% का रिबाउंड देखने को मिला था. अमेरिकी क्रूड भंडार में लगातार छठे हफ्ते गिरावट दर्ज की गई. सोना लगातार तीसरे दिन गिरावट लेकर बंद हुआ है, जोकि कॉमैक्स पर 2400 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है. चांदी भी 3 महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रही. इसी तरह बेस मेटल्स में गिरावट है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
