Stock Market Triggers: शेयर बाजार में गुरुवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं. बाजार की हलचल को ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट मिल सकता है, जोकि कमजोर नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स करीब 40 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 25000 के लेवल पर आ गया है. दरअसल, ग्लोबल मार्केट में करेक्शन दर्ज की जा रही है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में रिकॉर्ड बना. निफ्टी कल कारोबारी सेशन में पहली बार 25100 के पार निकला. अंत में इंडेक्स 34 अंक ऊपर 25,052 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स भी 73 अंक ऊपर 81,785 पर पहुंचा.
बाजार में कल बना रिकॉर्ड
भारतीय शेयर बाजार कल बढ़त के साथ शुरुआत किए थे. फिर निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गया. इंडेक्स ने कल 25,129 का ऑल टाइम हाई बनाया. हालांकि, आखिरी सेशन में ऊपरी स्तरों से करेक्शन दर्ज की गई. बाजार कल की बढ़त के साथ ही लगातार 10 दिन तक हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा. आज 29 अगस्त को अगस्त सीरीज की एक्सपायरी है.
अगर बाजार हरे निशान में या फिर 24,834 के ऊपर बंद होता है तो ये लगातार तीसरी मंथली सीरीज होगी, जब निफ्टी में बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहेगा. इससे पहले जुलाई सीरीज में निफ्टी 400 अंक और जून सीरीज में 1,556 अंक चढ़ा था.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने नेट खरीदारी की. डिपॉजिटिरीज के प्रॉविजनल आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 1,348 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. वहीं, DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में 439 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.
एशियाई शेयर बाजार में करेक्शन
एशियाई बाजारों में आज सुबह कमजोरी दर्ज की जा रही है. बाजारों के लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ 38200 के लेवल पर फिसल गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2670 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 17600 के नीचे फिसल गया है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स लगभग आधे फीसदी की गिरावट के साथ 2850 के नीचे कारोबार कर रहा है.

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल कमजोरी दर्ज की गई. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. डाओ 500 अंकों की रेंज में कारोबार के बीच 160 अंक फिसलकर बंद हुआ है. IT में गिरावट से नैस्डेक 1% से ज्यादा नीचे फिसल गया. NVIDIA के नतीजों से बाजार का मूड बिगड़ा. दरअसल, NVIDIA के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे लेकिन गाइडेंस ने बाजार को निराश किया.
NVIDIA को लेकर बाजार और मजबूत गाइडेंस का अनुमान लगा रहा था. इसका नतीजा ये रहा कि बाजार के दौरान 2% और पोस्ट मार्केट ट्रेडिंग में शेयर 7% लुढ़क गया. आज जुलाई पर्सनल कंजप्शनल एक्सपेंडिचर आंकड़ें जारी होंगे, जिसपर बाजार की नजर होगी. अनुमान है कि आंकड़े 2.5% पर स्थिर रह सकते हैं.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
डॉलर इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली, जोकि 101 के पास पहुंच गया. डॉलर में रिकवरी से बेस मेटल्स की तेजी पर ब्रेक लग गया है. इससे कॉपर, एल्युमीनियम, जिंक और लेड ढाई फीसदी तक फिसल गए. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर के पास सपाट कारोबार हो रहा है. कच्चे तेल पर मांग घटने के अनुमान से दबाव देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स परसोना 15 डॉलर गिरकर 2515 डॉलर प्रति ऑन्स पर है. वहीं, चांदी ढाई फीसदी की गिरावट के साथ 30 डॉलर के नीचे आ गई है. चांदी 6 हफ्ते के हाई से 2.7% फिसल गई है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
