शेयर बाजार में कारोबार हफ्ते के पहले दिन सुस्ती देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज 8 जुलाई को स्थिर शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 24400 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे. क्योंकि एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही.
जबकि शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में खरीदारी देखने को मिली थी. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार 5 जुलाई को सपाट बंद हुए थे. सेंसेक्स 53 अंक नीचे 79,996 पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 21 अंकों की मजबूती के साथ 24,323 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब 1.5% की गिरावट के साथ 17500 के लेवल पर फिसल गया है. चीन का शंघाई इंडेक्स करीब आधे फीसदी की कमजोरी के साथ 2930 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी मामूली गिरावट के साथ 2850 के लेवल पर फिसल गया है. जबकि जापान के निक्केई में जोश देखने को मिल रहा. इंडेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 41000 के लेवल पर पहुंच गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में जोश
अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार जोश देखने को मिला. इस लिहाज से US मार्केट में 5 जुलाई एक और अच्छा दिन रहा. डाओ 70 अंक ऊपर बंद हुआ था. अमेरिकी शेयर बाजारों में IT सेक्टर में दमदार एक्शन जारी है. नैस्डेक 0.9% उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. इसके अलावा S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. बेरोज़गारी बढ़ने से बाजार में एक्शन देखने को मिल रही है. बता दें कि जून में बेरोज़गारी बढ़कर 4.1% पर रहा, जबकि अनुमान 4% का था.

कमोडिटी मार्केट में तेज एक्शन
सितंबर पॉलिसी में रेट कट की उम्मीदें बढ़ने से कमोडिटी मार्केट में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. क्योंकि एनलिस्ट्स की ओर से जारी संभावना 58% से बढ़कर 72% पर पहुंच गई है. पूरी उम्मीद है कि सितंबर पॉलिसी में अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती करेगी. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है. सोना 2390 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी 31 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. 10 साल की बांड यील्ड फिसलकर 4.3% पर आ गई है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों का सेंटीमेंट भारतीय शेयर बाजारों को लेकर मिलाजुला है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने शुक्रवार को कैश मार्केट में नेट खरीदारी की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली की. FIIs ने इस दिन कैश मार्केट में 1,241 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. जबकि, DIIs ने इस दिन 1,651 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications