शेयर बाजार में आज 7 अगस्त को मजबूत शुरुआत हो सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव खुल सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 250 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 24300 के अहम लेवल से ऊपर है. एशियाई बाजारों में भी खरीदारी हो रही है. जापान के निक्केई से चीन के शंघाई कंपोजिट तक, सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. अमेरिकी वायदा बाजारों में अच्छी तेजी है. इससे पहले भारतीय बाजारों में मंगलवार को ऊपरी स्तरों से बिकवाली दर्ज की गई. सेंसेक्स 166 अंक नीचे 78,593 पर बंद हुआ, जोकि कल शुरुआती कारोबार में 79,852 का हाई बनाया था.
एशियाई शेयर बाजारों में हरियाली
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सवा दो फीसदी की मजबूती के साथ 35400 के पार ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स पौने तीन फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा, जोकि 2600 के अहम स्तर के करीब है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब डेढ़ फीसदी ऊपर 16850 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट भी तेजी के साथ 2900 के लेवल पर है. आज चीन के ट्रेड डाटा डारी होंगे.
अमेरिकी बाजारों में 3 दिन बाद खरीदारी
अमेरिकी शेयर बाजारों में 3 दिनों की भारी गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिल रही है. डाओ 300 अंक चढ़कर बंद हुआ है. हालांकि, इंडेक्स दिन की ऊंचाई से करीब 450 अंक नीचे बंद हुआ. नैस्डेक, S&P 500 और रसल 2000 में भी 1-1% तक की मजबूती दर्ज की गई. वॉलिटिलिटी इंडेक्स VIX 28% लुढ़क गया है. बाजार में सभी 11 सेक्टर्स में खरीदारी का एक्शन है. मेटा, NVIDIA समेत अन्य IT शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई. 10-ईयर की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी रिबाउंड के साथ 3.9% के पास पहुंच गई है.

Q1 नतीजों वाले शेयर पर रहेगी नजर
भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट Gujarat Gas, Tata Power, Lupin, PI Industries, Cummins India, VIP Industries, JM Financial, PB Fintech और Gland Pharma समेत अन्य कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं, जोकि नतीजों के चलते फोकस में रहेंगे. वहीं, बाजार में Abbott India, Aditya Biral Fashion, Apollo Tyre, Coromandel International, Godrej Consumer, Dr Lal Path Labs और Pidilite Industries, Balaji Amines, DCM Shriram Finance, GMM Pfaudler, Godfrey Philips, Gokaldas Exports, NLC India, NHPC, Safari Industries, Sula Vineyards जैसी कंपनियां Q1 नतीजे जारी करेंगी.
FIIs की बिकवाली जारी
भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार के बाद मंगलवार को भी ऊपरी स्तरों से भारी बिकवाली रही. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 3,531 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने इस दौरान कैश मार्केट में 3,357 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
