शेयर बाजार में आज 6 अगस्त को तगड़ी खरीदारी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में शुरुआत कर सकते हैं. बाजारों पर अच्छे ग्लोबल संकेतों का असर रहेगा. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी 200 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 24300 के पार ट्रेड कर रहा है. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में भी खरीदारी हो रही है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को भयंकर बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 2222 अंक फिसलकर 78,759 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 662 अंक गिरकर 24,055 पर बंद हुआ था.
एशियाई बाजारों में लौटी हरियाली
एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार की सुबह जोरदार रिकवरी दर्ज की जा रही है. बाजारों में हरियाली है. खासकर जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 10 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स फिलहाल 34400 के पार कारोबार कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 3 फीसदी की तेजी के साथ 2500 के पार ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग के हेंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी हरियाली दर्ज की जा रही है.
अमेरिकी बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल भी जमकर बिकवाली दर्ज की गई, जोकि 2 साल में सबसे ख़राब दिन रहा. डाओ इंडेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ 38700 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. S&P 500 और नैस्डेक में भी 3-3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच दिग्गज IT स्टॉक्स की सबसे ज्यादा पिटाई हुई. वहीं, VIX 65 के स्तर तक उछलने के बाद 38 के लेवल पर बंद हुआ.

अमेरिकी शेयर बाजारों में मंदी की चिंता और कैरी ट्रेड में अनवाइंडिंग का दबाव दिखा. इसके अलावा 60% ट्रेडर्स US FED की तरफ से जल्द रेट कट की उम्मीद लगा रहे हैं. अमेरिका में 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड 1 साल के निचले स्तर से सुधरी है. हालांकि बेहतर सर्विसेज डेटा से मंदी की टेंशन थोड़ी कम हुई है. यही वजह है कि वायदा बाजारों में हरियाली देखने को मिल रही. सभी इंडेक्स 1-2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी हलचल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी हलचल तेज देखने को मिल रही है. डॉलर इंडेक्स 102.5 के पास ट्रेड कर रहा है, जोकि 7 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल मामूली बढ़त लेकर 77 डॉलर बैरल के पार ट्रेड कर रहा है. भारी उठा-पटक के बीच कॉमैक्स पर सोना बीते सत्र 34 डॉलर तक फिसला. चांदी में भी 5.5% की गिरावट दर्ज की गई. बेस मेटल में कॉपर की कीमतें 5 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई हैं. लेड अक्टूबर 2022 के निचले स्तर पर आ गई.
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जमकर की बिकवाली
भारतीय शेयर बाजारों में कल विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने जमकर बिकवाली की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने तगड़ी खरीदारी की. घरेलू बाजारों में सोमवार को FIIs ने कैश मार्केट में नेट 10,074 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. जबकि, DIIs ने कैश मार्केट में नेट 9,156 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.
मार्केट एक्सपर्ट का क्या है नजरिया?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि RBI पॉलिसी से पहले बाजार में एक्शन देखने को मिल सकता है. क्योंकि जापानी करेंसी येन कैरी ट्रेड्स, अमेरिका में मंदी की आशंका, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव जैसी चिंताएं बनी हुई हैं. अमेरिका में आर्थिक सुस्ती से अब फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती के फैसले पर निगाहें होंगी.
उन्होंने कहा कि भारत की मैक्रो इकोनॉमिक डेटा दमदार हैं. बाजार में घरेलू रिटेल और संस्थागत निवेशकों की भागीदारी भी मजबूत है. जून तिमाही में नतीजे भी अब तक लगभग अनुमान के मुताबिक रहे हैं. निफ्टी का 1 साल का फॉरवर्ड P/E 10 साल के औसत यानी 21 गुना के करीब है. ऐसे में बाजार में मौजूदा करेक्शन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका हो सकता है. वो अच्छी क्वॉलिटी के स्टॉक्स पर भरोसा जता सकते हैं.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
