शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार में लगातार दो दिन के तेजी के बाद आज 5 जुलाई को मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है. क्योंकि ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं. गिफ्ट निफ्टी भी हल्की गिरावट के साथ 24350 के नीचे फिसल गया है. अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहे. जबकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला ट्रेड देखने को मिल रहा. कच्चे तेल का भाव 4 महीने के ऊपरी स्तरों पर पहुंच गई है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को रिकॉर्ड बना. सेंसेक्स 80,392 का ऑल टाइम हाई टच किया, जोकि 80,049 पर बंद हुआ है.
ग्लोबल मार्केट से संकेत
ग्लोबल बाजारों से दमदार संकेत मिल रहे हैं. जापान में निक्केई इंडेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा, जोकि पहली बार 41000 के पार निकल गया है. बता दें कि डॉलर के मुकाबले जापान की करेंसी येन 38 साल के निचले स्तर पर फिसल गई है. यूरो के मुकाबले येन रिकॉर्ड निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा. बाकी एशिया के बाज़ारों में मजबूत एक्शन है.
कोरिया का कोस्पी इंडेक्स ढेड़ फीसदी की मजबूती के साथ 2870 के पार पहुंच गया. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग और चीन का शंघाई इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. अमेरिकी बाजार कल शाम बंद थे. आज US में जून महीने के जॉब्स डेटा पर नज़र होगी. अनुमान है कि 2 लाख नयी जॉब्स जुड़ेंगे. साथ हीबेरोज़गारी 4% पर स्थिर रहने का अनुमान है.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी बाजार में तेज एक्शन है. डॉलर इंडेक्स 105 के नीचे फिसल गया है, जोकि 2 हफ्ते का निचला स्तर भी है. कच्चे तेल में दूसरे दिन मजबूती दर्ज की जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के पास ट्रेड कर रहा है. बुलियन में सुस्त ट्रेड देखने को मिल रहा. कॉमैक्स पर सोना 2370 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 31 डॉलर के आसपास है. कॉपर में लगातार पांचवे दिन तेजी है, जोकि 3 हफ्ते की ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा.
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
