Stock Market Triggers: शेयर बाजार में बुधवार को तेज करेक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं. बाजार पर ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का असर हो सकता है. गिफ्ट निफ्टी करीब 180 अंक फिसल गया है. इंडेक्स 25150 के लेवल पर आ गया है.
मंदी की आशंका एक बार फिर ग्लोबल मार्केट में पर हावी हो गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज करेक्शन दर्ज किया जा रहा है. इससे पहले सोमवार भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुए थे. सेंसेक्स बिना बदलाव के 82,555 पर बंद हुआ था.
घरेलू मार्केट में कल सुस्ती
शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के तीसरी दिन मंगलवार को भी रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा. निफ्टी लगातार 14वें दिन भी हरे निशान में बंद हुआ. हालांकि, यह बढ़त केवल 1 अंक की ही थी. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने ताजा रिपोर्ट ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में अब करेक्शन आने की संभावना है.
हालांकि, इस करेक्शन का मतलब यह नहीं होगा कि बुल रन खत्म हो जाएगा. क्योंकि बुल रन ने तो अभी करीब आधा सफर ही तय किया है. कारोबारी सेशन में निफ्टी बैंक स्टार परफॉर्मर रहा. ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank ने सेक्टर में जोश भरा. आज निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी भी है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजार में संस्थागत निवेशकों की खरीदारी जा रही है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल फिर से कैश मार्केट में खरीदारी दिखी है. डिपॉजिटरीज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने मंगलवार को कैश मार्केट में नेट 1,029 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में नेट 1,896 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

एशियाई शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजारों में हावी बिकवाली का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी दिख रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है. इंडेक्स 37400 के नीचे ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 17400 के पास ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आधे फीसदी की गिरावट के साथ 2800 के नीचे फिसल गया है.
अमेरिकी बाजारों में तेज करेक्शन
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल 1 महीने के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई. डाओ 675 अंक लुढ़ककर 41 हजार के नीचे बंद हुआ. नैस्डेक 3.25% टूटा और रसल 2000 3% लुढ़का. कारोबारी सेशन में IT और सेमीकंडक्टर शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई. NVIDIA का शेयर 9.5% गिरकर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 1 दिन में 280 अरब घट गया. इतिहास में किसी भी कंपनी के लिए 1 दिन की सबसे बड़ी मार्केट कैप गिरावट है. वेल्स फार्गो के डाउनग्रेड से बोइंग का शेयर 7% लुढ़का.
US मार्केट में क्यों आई बिकवाली?
अमेरिकी बाजारों का मूड कमजोर मैन्युफैक्चरिंग PMI आंकड़ों ने बिगाड़ा. ग्रोथ में धीमेपन की आशंका से भी चौतरफा बिकवाली का दबाव देखने को मिला. 10 साल की बांड यील्ड फिसलकर 3.8% के पास आ गया.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
