शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोर शुरुआत देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुल सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 30 अंकों की गिरावट के साथ 24900 के नीचे फिसल गया है, जोकि कल शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड 25000 के लेवल के पार कारोबार कर रहा था.
एशियाई बाजार में बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी मीटिंग से एक्शन है. वहीं, अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला ट्रेड देखने को मिला था. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को तगड़ी प्रॉफिटबुकिंग दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 81900 के रिकॉर्ड से फिसलकर 81300 के लेवल पर बंद हुआ था.
सोमवार को घरेलू बाजार में तगड़ी मुनाफावसूली
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली. निफ्टी 25,000 के बेहद करीब पहुंचकर टूट गया. इंडेक्स ने 24,999.8 का रिकॉर्ड हाई बनाया. फिर करीब 170 अंकों की गिरावट दिखी और सपाट क्लोजिंग दी. बाजार को RIL, L&T जैसे हैवीवेट से मजबूती मिली, लेकिन बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से दबाव बना. इसमें ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank टूटे.
कल FIIs-DIIs का मूड
घरेलू बाजार में कल विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में जमकर बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान खरीदारी की. FIIs ने 29 जुलाई को कैश मार्केट में 2,475 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में नेट 5,666 करोड़ के शेयरों की खरीदारी की.

एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 38200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार के लिए सेंट्रल बैंक की पॉलिसी शुरू होना अहम ट्रिगर है. बता दें कि बैंक ऑफ जापान कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1 फीसदी फिसल गया है, जोकि 2750 के नीचे है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग मार्केट 1 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है. इंडेक्स 17000 के स्तर पर ट्रेड कर रहा. चीन के बाजारों में भी करीब एक फीसदी की कमजोरी है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. डाओ हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.08% और नैस्डैक भी हरे निशान में बंद हुआ. अमेरिकी बाजारों की नजर अब सेंट्रल बैंक की मीटिंग पर है, जो कल यानी बुधवार को जारी होंगे. इसके अलावा तिमाही नतीजों और गाइडेंस पर निगाहें होगी.
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
