शेयर बाजार में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई बना सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद दमदार नजर आ रहे. गिफ्ट निफ्टी 120 अंकों की मजबूती के साथ 24200 के पास ट्रेड कर रहा. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी हो रही. इससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल सकता है. कच्चे तेल में मजबूती दर्ज की जा रही. इससे पहले मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड बना. सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर पहुंचे.
शेयर बाजार इस हफ्ते तूफानी तेजी
भारतीय शेयर बाजारों में लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन गिरावट का पिछला 4 साल का रिकॉर्ड टूटा. 4 जून को इंडेक्स 6% फिसला था, जिससे निफ्टी 22,000 के नीचे फिसल गया था, जोकि अब 24,000 के पार निकल गया है. यानी इंडेक्स में 2,100 अंकों की तेजी देखी गई. इस हफ्ते इंडेक्स में अब तक 2.3% तक की मजबूती दर्ज की जा चुकी है. अगर मोमेंटम शुक्रवार को भी जारी रहती है तो ये हफ्ता 2024 का सबसे बेस्ट वीक होगा.

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह जोरदार तेजी देखने को मिल रही. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 400 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 40000 के पास पहुंच गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 2790 के पास ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी आधे फीसदी से मजबूती के साथ 17800 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 3000 के लेवल पर पहुंच गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाज़ारों में कल हल्की बढ़त दर्ज की गई है. डाओं इंडेक्स 225 अंक की रेंज में कारोबार किया, जोकि 35 अंक ऊपर बंद हुआ. वहीं, सेमि कंडक्टर शेयर्स पर दबाव के बावजूद नैस्डेक में रिबाउंड देखने को मिला. स्मॉलकॉप्स में तगड़ा एक्शन दर्ज किया गया, जिसकी वजह से रसल 2000 इंडेक्स 1% उछला. बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.3% के नीचे गिर गया है. यूरोप में मिला जुला कारोबार देखने को मिला. आज पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर आंकड़ों पर नजर आ रहा. मई PCE में 2.6% की बढ़त का अनुमान है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों का मूड मंथली एक्सपायरी के दिन अच्छा रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की ओर से गुरुवार को कैश मार्केट में बड़ी खरीदारी दिखी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की ओर से बिकवाली दिखी. FIIs ने कैश मार्केट में कल 7659 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि, DIIs ने कैश मार्केट में 3606 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?



Click it and Unblock the Notifications
