Stock Market Triggers: शेयर बाजार में सोमवार तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मिलेजुले शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से मिक्स संकेत मिल रहे. गिफ्ट निफ्टी भी हल्की मजबूती के साथ 23000 के पार ट्रेड कर रहा. एशियाई बाजारों में भी मजबूती है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए थे. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिला था. सेंसेक्स 75,410 और निफ्टी 22,957 पर बंद हुए थे.
पिछले हफ्ते बाजार में रिकवरी
घरेलू बाजार शुक्रवार को सपाट बंद हुए थे, लेकिन निफ्टी ने रिकॉर्ड 23,000 का स्तर पार किया. इससे पहले 13 मई को भी निफ्टी ने 21,821 के निचला स्तर छूने के बाद केवल 9 सेशन में 1,200 अंकों की रिकवरी दिखाई. हालांकि, बीते शुक्रवार को ऐसा नहीं हो पाया. इंडेक्स 23026 के इंट्राडे हाई से करीब 70 अंक नीचे बंद हुआ. जबकि वीकली बेसिस पर इंडेक्स पिछले हफ्ते 2.2% की बड़ी तेजी दिखाया. इस दौरान टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल 1.9 लाख करोड़ रुपए की ग्रोथ दर्ज की गई.
वीकली एक्सपायरी वाला हफ्ता
शेयर बाजार में इस हफ्ते मई सीरीज की एक्सपायरी है. मई सीरीज में अब तक निफ्टी करीब 400 अंक चढ़ चुका है. बाजार में तेजी रही तो यह लगातार चौथी सीरीज होगी जब मार्केट ने पॉजिटिव क्लोजिंग दी. इस हफ्ते दिग्गज सरकारी कंपनियां जैसे LIC, NMDC और IRCTC Q4 नतीजे जारी करेंगी. आज की बात करें तो United Spirits, NTPC, Hindustan Copper, Sun TV, Allcargo Logistics, Gokaldas Exports, DCM Shriram, Electronics Mart, GMDC, Natco Pharma, Vishnu Prakash R Punglia समेत अन्य तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
आज अमेरिकी शेयर बाजारों में छुट्टी है. मेमोरियल डे के अवसर पर US मार्केट बंद रहेंगे. इससे पहले शुक्रवार को नए रिकॉर्ड बने. S&P 500 इंडेक्स शुक्रवार को बढ़त के साथ 5304 पर बंद हुआ. डाओ भी सपाट 39069 पर बंद हुआ. हालांकि, वीकली बेसिस पर तीनों इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई. मजबूत आर्थिक और लेबर आंकड़े को देखते ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने कहा कि जुलाई की जगह सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरों में US फेड कटौती कर सकता है.
एशियाई शेयर बाजार
चीन के मजबूत मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों से एशियाई शेयर बाजारों में जोश देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई 110 अंकों की मजबूती के साथ 38758 पर ट्रेड कर रहा. कोस्पी इंडेक्स भी 2700 के पार निकल गया है. हेंगसेंग इंडेक्स 18600 के लेवल का पार कर ट्रेड कर रहा. जबकि चीन का शंघाई इंडेक्स मामूली तेजी दिखा रहा है.
क्रूड में लौटी तेजी
कच्चे तेल में रिकवरी में रिकवरी देखने को मिली है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के प्राइसेज 3 महीने के निचले स्तरों से रिकवरी हुए हैं. इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. फिलहाल नजर 2 जून को होने वाली OPEC+ की बैठक पर है.
FIIs-DIIs का सेंटीमेंट
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली जारी है. शुक्रवार को FIIs ने कैश मार्केट में 944.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने शुक्रवार को कैश मार्केट में 2320.32 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. बता दें कि FIIs ने मई में अब तक 34,460 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है. वहीं, DIIs ने मई में अब तक 40,798 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है.
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

HSBC PMI डेटा आज: RBI बैठक से पहले बाजार की धड़कनें तेज, क्या होगा असर?

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications