शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की। सेंसेक्स 77,500 अंक के पार, जबकि निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब रहा वहीं, मिडकैप इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप इंडेक्स ने अपने निचले स्तरों से करीब 700 अंक की रिकवरी करके मजबूती दिखाई और बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके विपरीत, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकवरी के प्रयास के बावजूद अपने नुकसान की पूरी तरह भरपाई नहीं कर सका, जिससे विभिन्न बाजार खंडों में अलग-अलग प्रदर्शन पर प्रकाश डाला गया।
शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। बाजार पर मिलेजुले ग्लोबल संकेतों का असर होगा। एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा मजबूती दर्ज की जा रही. अमेरिकी वायदा बाजार में सुस्ती है. ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट भी 86 डॉलर प्रति बैरल के पास ट्रेड कर रहा. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे. सेंसेक्स 131 अंक मजबूत होकर 77,341 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. जापान का निक्कई इंडेक्स 200 अंकों की मजबूती के साथ 39000 के पार निकल गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 2800 के लेवल पर पहुंच गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 150 अंक उछलकर 18200 के करीब ट्रेड कर रहा. चीन का शंघाई इंडेक्स सपाट 3000 के पास पहुंच गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को एक और दिन मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा. डाओ इंडेक्स लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ. कल इंडेक्स 260 अंकों की मजबूती के साथ 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया. नैस्डैक इंडेक्स लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ, जोकि 1% की गिरावट के साथ इंडेक्स का अप्रैल के बाद सबसे खराब दिन रहा.
दरअसल, इंडेक्स पर NVIDIA में बिकवाली का असर दिखा. NVIDIA का शेयर कल 6.7% टूटकर बंद हुआ. शेयर पिछले 3 दिनों में 15% नीचे फिसल गया है. इस दौरान 400 अरब डॉलर की बिकवाली की गई. अन्य सेमि कंडक्टर शेयर्स पर भी दबाव दिखा.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. क्रूड ऑयल के प्राइसेज 86 डॉलर के पार पहुंचा, जोकि बीते सेशन 1.5% चढ़ा. बुलियन मार्केट में सोना और चांदी आधे परसेंट बढ़त पर बंद हुआ. BofA का सोने पर 3000 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट है. मेटल्स में सुस्ती जारी है. 10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.25% के नीचे स्थिर है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों की ओर से सोमवार को बिकवाली देखने को मिली. कैश मार्केट में शेयरों की बिकवाली दिखी. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने 24 जून को कैश मार्केट में 820.47 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवली की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में 653.97 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की.
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications