शेयर बाजार में बुधवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 24400 के लेवल पर फिसल गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मिलाजुला ट्रेड दर्ज किया जा रहा है. बजट के बाद बाजार में आज 24 जुलाई को पहला दिन है. ऐसे में सेक्टर स्पेसिफिक एक्शन भी देखने को मिल सकता है. इससे पहले बजट के दिन बाजार हल्की गिरावट के साथ सपाट बंद हुए थे. सेंसेक्स 73 अंक नीचे 80,429 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों में कैसा है सेंटीमेंट?
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिक्स ट्रेड देखने को मिल रहा है. लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 39500 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 2800 के नीचे फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब एक फीसदी की कमजोरी के साथ 17350 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई बाजार भी सपाट कारोबार कर रहा है.
अमेरिकी बाजारों में सुस्त ट्रेड
अमेरिकी शेयर बाजारों में उतार चढ़ाव के बीच सुस्त कारोबार देखने को मिला. कल डाओ 200 अंक की रेंज में ट्रेड के बीच 60 अंक फिसला. वहीं, नैस्डेक इंडेक्स पर सपाट एक्शन दर्ज किया गया. स्मॉलकॉप्स में फिर खरीदारी देखने को मिली, जिससे रसल 2000 इंडेक्स 1% ऊपर बंद हुआ. अल्फाबेट और टेस्ला ने कल नतीजे जारी किये. पोस्ट मार्केट में अल्फाबेट का शेयर 2% फिसलकर बंद हुआ. टेस्ला के नतीजों ने किया निराश, जिससे शेयर पोस्ट मार्केट में 8% गिरा.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में आज तेज एक्शन देखने को मिला. कॉमैक्स पर सोने में 4 दिनों की सुस्ती पर ब्रेक लग गया. यह 15 डॉलर मजबूत होकर 2400 डॉलर प्रति ऑन्स के पार बंद हुआ है. जबकि चांदी 1 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई. कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया, जो 5 हफ्ते का निचला स्तर भी है.
संस्थागत निवेशकों को मूड
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार कई दिनों की खरीदारी के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बजट के दिन जमकर बिकवाली की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से इस दिन खरीदारी की. FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 2,975 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. वहीं, DIIs ने 1,419 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
नतीजों वाले शेयरों पर रहेगी नजर
कल बाजार बंद होने के बाद Bajaj Finance, HUL, ICICI Pru और Torrent Pharma समेत अन्य कंपनियों की जून तिमाही के नतीजे जारी किए. आज Axis Bank, L&T, SBI Life, Aditya Birla Sun Life AMC, Bikaji Foods, Federal Bank, IEX, JSPL, JK Paper, Syngene और Oracle Financial भी नतीजे जारी करेंगी.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
