शेयर बाजार में सोमवार को तेज करेक्शन के संकेत मिल रहे. बजट से पहले बाजार में आज प्रॉफिटबुकिंग हो सकती है. गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इंडेक्स 24400 के अहम लेवल से नीचे फिसल गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेज करेक्शन देखने दर्ज किया जा रहा है.
ग्लोबल मार्केट पर अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन का असर है. वहीं, गजा में सीजफायर की उम्मीद से भी कमोडिटी और इक्विटी मार्केट पर असर है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज करेक्शन देखने को मिला था. सेंसेक्स 738 अंक फिसलकर 80,604 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से जो बाइडेन के बाहर होने के ऐलान से एशियाई शेयर बाजार में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 500 अंक फिसल गया है. इंडेक्स 39500 के लेवल पर आ गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी सवा फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जोकि 2800 के नीचे ट्रेड कर रहा है. चीन के सेंट्रल बैंक के ब्याज दरों में कटौती को लेकर ऐलान का असर भी बाजारों पर है. चीन का शंघाई मार्केट लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, जोकि करीब 1 फीसदी तक फिसल गया है.
अमेरिकी शेयर बाजार में तेज करेक्शन
अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली दर्ज की गई. डाओ 375 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर के पास बंद हुआ है. S&P 500 और नैस्डेक पर भी दबाव देखने को मिला. हफ्तेभर में दोनों इंडेक्स 2 से करीब 4% तक टूटे. जबकि रसल 2000 इंडेक्स पिछले हफ्ते पौने 2 फीसदी उछलकर बंद हुआ था. हालांकि, शुक्रवार को स्मॉलकैप शेयर्स में भी बिकवाली का प्रेशर रहा. 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड भी हल्की बढ़त के साथ 4.2% के ऊपर ट्रेड कर रहा है. अमेरिकी बाजारों पर राष्ट्रपति चुनाव का असर देखने को मिल रहा है. मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन का इलेक्शन छोड़ना बाजार पर दबाव बनाने का काम किया.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट और हफ्ते के अहम इवेंट्स
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स में गिरावट है, जो 104 के नीचे फिसल गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल भी 1 महीने के निचले स्तर के पास फिसल गया है. ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है. कॉमैक्स पर सोने और चांदी में निचले स्तर से रिकवरी दर्ज जी की जा रही है. इस हफ्ते अहम इवेंट्स पर नजर डालें तो US में पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर और Q2 GDP डेटा जारी होंगे. साथ ही अल्फाबेट, IBM, GE,टेस्ला, जनरल मोटर्स और फोर्ड के नतीजे जारी होंगे.

अमेरिकी इलेक्शन में जो बाइडेन पीछे हटे
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से जो बाइडेन बाहर हो गए हैं. जो बाइडेन ने ऐलान कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडेन ने अपना समर्थन उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को दिया है. 27 जून की डिबेट के बाद बाइडेन पर रेस से बाहर होने का दबाव था. बाजार भी मान कर चल रहा था बाइडेन रेस से बाहर को जाएंगे. फिलहाल, ओपिनियन पोल्स में ट्रम्प की जीत की उम्मीद डेमोक्रैट पार्टी से नए प्रेजिडेंट उम्मीदवार पर नज़र है.
नतीजों वाले शेयरों पर नजर
आज भारतीय शेयर बाजार में RIL, HDFC Bank, Wipro, Kotak Mahindra Bank, Yes Bank समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर नजर होगी, जिन्होंने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए थे. Wipro का अमेरिका लिस्ट ADR करीब 11.6% गिर गया. आज Coforge, Dodla Dairy, Mahindra Logistics, Poly Medicure, Supreme Industries, Suzlon Energy, Zensar Technologies, ZF Commercial और Indian Overseas Bank समेत अन्य कंपनियों के नतीजे जारी करेगी.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों को लेकर संस्थागत निवेशकों का मूड मिलाजुला नजर आ रहा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में नेट 1,506 करोड़ के शेयर खरीदारी की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में नेट 462 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
