शेयर बाजार में शुक्रवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की मजबूती के साथ खुल सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 70 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स रिकॉर्ड 24900 के पास पहुंच गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों से भी मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं. बाजार की नजर हैवीवेट RIL के नतीजों पर भी रहेगा. इसके अलावा कल आए इंफोसिस के नतीजों का असर देखने को मिल सकता है. क्योंकि ADR 8% तक उछला था. आज से Sanstar का IPO खुलेगा.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज 19 जुलाई की सुबह तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. महंगाई के आंकड़ों से पहले जापान के बाजार स्थिर हैं, जोकि हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे. निक्केई इंडेक्स करीब 200 अंक फिसलकर 40000 के लेवल से नीचे आ गया है.
वहीं, अन्य अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों में बिकवाली का असर देखने को मिल रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब ढेड़ फीसदी तक गिर गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब 2% तक फिसल गया है. चीन का शंघाई बाजार 3000 के नीचे बरकरार है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में नए रिकॉर्ड बनने के बाद डाओ इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई. कल डाओ की 6 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया. इंडेक्स 530 अंक लुढ़का, जोकि दिन की ऊंचाई से 700 अंको की गिरा. इसके अलावा नैस्डेक और S&P 500 में भी 0.7% तक की गिरावट रही.

VIX 10% उछलकर 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है. स्मॉलकैप्स की पिटाई से रसल 2000 इंडेक्स 1.8% लुढ़ गया. वहीं, सेमीकंडक्टर शेयर्स में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली. जबकि यूरोप के बाज़ारों में मिला जुला कारोबार रहा. बता दें कि ECB ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में आज भी तेज एक्शन देखने को मिला. डॉलर इंडेक्स में 4 महीने के निचले स्तर से मामूली रिकवरी देखने को मिली. जबकि कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में प्रॉफिटबुकिंग हुई. सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 40 डॉलर प्रति ऑन्स तक नीचे फिसला. चांदी भी 2 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रही. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में सपाट कारोबार हो रहा है.
आज ये कंपनियां जारी करेंगी नतीजे
RIL, JSW स्टील, ICICI लोम्बार्ड, JSW एनर्जी, इंडियन होटल्स, अल्ट्राटेक, विप्रो, पेटीएम, निप्पॉन लाइफ एएमसी, पतंजलि फूड्स, PVR आईनॉक्स, रूट मोबाइल, तेजस नेटवर्क्स, परसिस्टेंट सिस्टम्स, टाटा टेक्नोलॉजीस, L&T सर्विसेज, साउथ इंडियन बैंक, डालमिया भारत, JSW इंफ्रा जैसी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications