शेयर बाजार में सोमवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी अच्छे संकेत दे रहा है. इंडेक्स करीब 90 अंकों की मजबूती के साथ 24700 के पास कारोबार कर रहा. ग्लोबल मार्केट में भी मिलेजुले ट्रेड हैं. एशियाई बाजारों में महंगाई के आकंड़े और सेंट्रल बैंकों के फैसलों से पहले एक्शन देखने को मिल रहा है. अमेरिकी वायदा बाजारों में भी रौनक दिख रही है.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
पिछले हफ्ते की रैली के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों में हल्का करेक्शन दर्ज किया जा रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स सपाट 38000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 2700 के नीचे फिसल गया है. जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स सवा फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 17600 के पार कारोबार कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी आधे फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.
अमेरिकी बाजारों में रैली बरकरार
अमेरिकी शेयर बाजारों में डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 जैसे प्रमुख इंडेक्स शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. S&P 500 इंडेक्स में वीकली करीब 4% की तेजी दिखी है, जोकि नवंबर 2023 के बाद इंडेक्स के लिए सबसे अच्छा हफ्ता रहा. बीते हफ्ते नैस्डैक में भी 6% की तेजी दर्ज की गई. दरअसल, ताजा आर्थिक आंकड़ों के बाद अमेरिका में अब मंदी का खतरा टलते दिख रहा है. नतीजतन, बाजारों में जोश दिख रहा.

संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार कई दिनों की बिकवाली के बाद पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन को खरीदारी दिखी. संस्थागत निवेशकों की ओर से शुक्रवार को खरीदारी देखने को मिली. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में शुक्रवार को नेट 767 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने नेट 2,606 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी.
क्रूड ऑयल प्राइसेज में करेक्शन
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल प्राइसेज भी गिर गई हैं. पिछले 5 कारोबारी सेशन में 4 बार कच्चे तेल के दाम गिरे. इजरायल और ईरान के बीच करीब 10 महीने पुराने संघर्ष के सीजफायर की कोशिश जारी है. इसका असर क्रूड ऑयल पर भी नजर आ रहा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल शुक्रवार को 2% गिरकर 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है. WTI क्रूड ऑयल का भाव भी 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
