Stock Market Triggers: शेयर बाजार में बुधवार को तेज एक्शन के संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग के आउटकम से पहले ग्लोबल मार्केट में चमक है. दुनियाभर के बाजारों में रौनक दर्ज की जा रही है. इसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी आज 18 सितंबर को देखने को मिल सकता है.
गिफ्ट निफ्टी भी करीब 20 अंकों की मजबूती के साथ 25450 के पार ट्रेड कर रहा है. एशियाई बाजारों में सुबह जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है. अमेरिकी बाजार कल रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे. घरेलू मार्केट मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए थे. सेंसेक्स 126 अंक चढ़कर 83,115 पर बंद हुआ था.
FED से ब्याज दरों में बड़ी कटौती के संकेत
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की सितंबर पॉलिसी मीटिंग शुरू हो गई है. फेड बैठक पर बाजार की नज़र है. 60% से ज्यादा जानकार इस बार ब्याज दरों में 0.5% कटौती के पक्ष में हैं. यह Covid के बाद पहला रेट कट होगा. इससे पहले फेड ने 11 पॉलिसीस में 5% के दरों में बढ़ोतरी की थी. बता दें कि जुलाई 2023 की पॉलिसी के बाद से दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

एशियाई शेयर बाजारों में रैली
एशियाई शेयर बाजारों में सुबह जोरदार खरीदारी दर्ज की जा रही है. निवेशकों को ब्याज दरों पर फेड के फैसला का इंतजार है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 250 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 36460 के पार ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब ढेड़ फीसदी की मजबूती के साथ 17650 के लेवल का पार कर गया है. चीन का शंघाई इंडेक्स सपाट 2700 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में बना रिकॉर्ड
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. ज्यादातर इंडेक्स सीमित दायरे ट्रेड किए. हालांकि, डाओ पर 4 दिनों की तेजी के बाद मामूली गिरावट दर्ज की गई. जबकि इंट्राडे में डाओ और S&P 500 ने नया रिकॉर्ड बनाया. S&P 500 में लगातार 7 दिनों से पॉजिटिव एक्शन देखने को मिल रहा. फेड पॉलिसी के अलावा अमेरिकी बाजारों को अगस्त रिटेल बिक्री का सपोर्ट मिला, जोकि अनुमान से बेहतर रहा. रिटेल बिक्री में 0.1% की बढ़त है, जबकि करीब 0.2% गिरावट का था.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रही है. कच्चे तेल की कीमतों में दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है, जोकि 74 डॉलर प्रति बैरल के पास है. बुलियन में दायरे में कारोबार दिखा, जिसमें कॉमैक्स पर गोल्ड का रेट 2600 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. वहीं, बेस मेटल की तेजी पर ब्रेक लग गया.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
