Stock Market Triggers: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव शुरुआत कर सकते हैं. बाजारों में अच्छे ग्लोबल संकेतों का असर दिखेगा. गिफ्ट निफ्टी करीब 60 अंक उछल गया है, जोकि 25400 के लेवल के पार ट्रेड कर रहा है. हालांकि, ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज छुट्टी है. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी. इसी तरह भारतीय शेयर बाजार भी हरे निशान में बंद हुए थे.
शुक्रवार को क्या हुआ था?
सेंसेक्स 13 सितंबर को 135 अंक गिरकर 82,826 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 32 अंकों की गिरावट के साथ 25,356 पर बंद हुआ. बाजार में शुक्रवार को भले ही बेंचमार्क इंडेक्स में सुस्ती रहे, लेकिन ब्रॉडर मार्केट यानी मिड और स्मॉलकैप सेक्टर में तेजी दर्ज की गई. कारोबारी सेशन में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 60,000 के पार पहुंचा.
FIIs और DIIs के आंकड़े
भारतीय शेयर बाजारों में संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की. डिपॉजिटरीज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में नेट 2364.82 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 2532.19 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

क्रूड ऑयल प्राइसेज
ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें आज सुबह निचले स्तरों से रिकवर हुई हैं. ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के पास है. WTI क्रूड भी 69 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है. बीते हफ्ते वीकली बेसिस पर क्रूड ऑयल प्राइसेज में उछाल दर्ज की गई. इसकी वजह मैक्सिको में आया चक्रवाती तूफान रहा. क्योंकि तूफान की वजह से प्रोडक्शन बंद करना पड़ा था.
कॉमैक्स पर सोने की रिकॉर्ड रैली
कॉमैक्स पर सोने की रिकॉर्ड रैली जारी है. डॉलर में कमजोरी और अमेरिका में US FED पॉलिसी के ट्रिगर्स से सोने की कीमतों में तेजी है. उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक सितंबर पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. यही वजह है कि सोने के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. ग्लोबल मार्केट में सोना रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर भाव 2613 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है.
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह कमजोर शुरुआत देखने को मिल रहा है. हॉन्ग कॉन्ग के मार्केट में कमजोरी दर्ज की जा रही है. वहीं, जापान, चीन और कोरिया के बाजार आज बंद हैं. चीन के फैक्ट्री आउटपुट, खुदरा बिक्री और निवेश के आंकड़े अगस्त में अनुमान से कमजोर रहे हैं. चीन के शहरों में बेरोजगारी 6 महीने के ऊपरी स्तर पर हैं. ताइवान के बाजार में करीब एक चौथाई फीसदी की बढ़त दिख रही है.
अमेरिकी शेयर बाजार
US मार्केट में शुक्रवार को भी पॉजिटिव एक्शन देखने को मिला था. डाओ तीसरे दिन तेजी के साथ 300 अंक उछला था. अब डाओ अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 200 अंक दूर है. S&P 500 और नैस्डेक में 13 सितंबर को लगातार पांचवे दिन तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा स्मॉलकैप्स शेयरों में जबरदस्त तेजी रही. यही वजह रहा कि रसल 2000 इंडेक्स 2.5% उछलकर बंद हुआ था.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
