शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मंगलवार को भी कमजोर शुरुआत हो सकती है. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी हल्की कमजोरी के संकेत दे रहा. इंडेक्स करीब 20 अंकों की गिरावट के साथ 24350 के लेवल से नीचे फिसल गया है. एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में ऊपरी स्तरों से तेज करेक्शन दर्ज किया गया था. सेंसेक्स 56 अंक फिसलकर 79,648 पर बंद हुआ था.
नतीजों वाले शेयरों पर नजर
आज बाजार में लिस्टेड चुनिंदा कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. Hero MotoCorp, Apollo Hospitals, Hindalco जैसी निफ्टी की कंपनियां पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनके अलावा Emcure Pharma, Dish TV, Dilip Buildcon, IRCTC, Muthoot Finance, Piramal Enterprises, HEG समेत अन्य भी Q1 रिजल्ट्स जारी करेंगी. जबकि कल Hindustan Copper, RCF, IRFC, HUDCO, Vodafone Idea, Camlin Fine Sciences, Ami Organics, Campus Actiwear, DOMS Industries और ITI ने कल नतीजे जारी कर दिए थे.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में कल विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में नेट बिकवाली की. इसमें FIIs ने 4,681 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने एक बार फिर खरीदारी की. कल DIIs ने कैश मार्केट में 4,478 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े
जुलाई के महीने के दौरान मंहगाई दर 3.54% रही है, जोकि 5 साल में सबसे कम है. इससे पहले जून में रिटेल महंगाई दर 5.08% थी. जून में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन यानि IIP 5.9% से घटकर 4.2% हो गया है.
एशियाई शेयर बाजारों में एक्शन
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह अच्छा एक्शन देखने को मिल रहा है. जापान के बाजार कल की छुट्टी के बाद खुले. निक्केई इंडेक्स 2 फीसदी की धमाकेदार तेजी के साथ 35800 के करीब कारोबार कर रहा है. हालांकि, अन्य बाजारों में सुस्ती है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2600 के लेवल पर सपाट है. हॉन्ग कॉन्ग और चीन के बाजारों में सुस्ती है.

अमेरिकी शेयर बाजारों में खरीदारी
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल मिला जुला कारोबार देखने को मिला. डाओ 140 अंक फिसलकर बंद हुआ. जबकि S&P 500 सपाट और नैस्डेक 0.2% की बढ़त के साथ बंद हुआ है. रसल 2000 करीब 1% लुढ़का.
अमेरिकी मार्केट मैक्रो इकोनॉमिक डेटा से पहले सतर्क नजर आए. क्योंकि आज PPI और कल CPI डेटा बाजार जारी होंगे. इस हफ्ते IIP और रिटेल बिक्री के भी आंकड़े आएंगे. दरअसल, बाजार सितंबर पॉलिसी में बड़े रेट कट की उम्मीद कर रहा है. ट्रेजरी मार्केट में 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड भी 3.9% के पास सपाट रहा.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
डॉलर इंडेक्स में नरमी दर्ज की जा रही है, जोकि 103 के नीचे फिसल गया है. कॉमैक्स पर सोने में 50 डॉलर का उछाल है, जोकि 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है. कच्चा तेल भी करीब 3 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया. क्रूड में मिडल ईस्ट तनाव गहराने की चिंता से जोश देखने को मिल रहा है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications