शेयर बाजार में शुक्रवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. वीकली एक्सपायरी के बाद बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है. मिलेजुले ग्लोबल संकेतों का असर बाजार पर दिख सकता है. बाजार आज हल्की बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं.
गिफ्ट निफ्टी करीब 80 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 24500 के करीब पहुंच गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार दर्ज किया जा रहा है. इससे पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में लगातार दो दिन से सपाट क्लोजिंग हो रही है. गुरुवार को सेंसेक्स 27 अंकों की मजबूती के साथ 79,897 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह तेज एक्शन देखने को मिल रहा. जापान का निक्केई इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. इंडेक्स करीब 900 अंकों की भारी गिरावट के साथ 41300 के लेवल पर आ गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी सवा एक फीसदी गिरकर 2850 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
चीन का शंघाई इंडेक्स भी सपाट ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 3000 के लेवल से नीचे फिसल गया है. जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इंडेक्स 18150 के लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज एक्शन
S&P 500 इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 5600 के नीचे फिसल गया है. 30 अप्रैल के बाद ये सबसे खराब दिन रहा. नैस्डैक भी करीब 2 पीसदी की कमजोरी के साथ 18300 के नीचे फिसल गया है. इंडेक्स में करीब 400 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही है.
इंडेक्स में लगातार 7 दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है. Nvidia और मेटा में तेज करेक्शन से इंडेक्स पर दबाव बना. रसल 2000 इंडेक्स में करीब 3.6% की बंपर तेजी है. इंडेक्स 2100 के पार पहुंच गया है.
अमेरिका में महंगाई घटी
अमेरिका में कल देर शाम महंगाई के आंकड़े जारी हुए. इसके तहत लगातार तीसरे महीने महंगाई दरों में गिरावट दर्ज की गई, जोकि जून में 3% रही. महंगाई का ये आंकड़ा पिछले 1 साल का सबसे निचला लेवल भी है. महंगाई आंकड़े में मासिक आधार पर 0.1% घटी है.
जून में कोर CPI घटकर 3.3% पर रही, जोकि अप्रैल 2021 के बाद से अब तक का निचला स्तर है. JPMorgan के अनुमान के मुताबिक अब नवंबर की जगह सितंबर में दरों में कटौती हो सकती है.

कमोडिटी बाजार का अपडेट
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी आज तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. क्रूड ऑयल प्राइसेज बढ़ गई हैं. ब्रेंट क्रूड करीब 86 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. डॉलर इंडेक्स 104 के पास पहुंच गया है, जोकि 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है.
कॉमैक्स पर भी सोना 7 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है. सोना 2400 डॉलर प्रति ऑन्स के पार पहुंच गया है. बेस मेटल्स में सुस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों का मूड कल मिलाजुला रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने गुरुवार कैश मार्केट में बिकवाली की. इसके तहत FIIs ने कल नेट 1137 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में 1676 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications