Stock Market Triggers: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन मिलाजुला कारोबार देखने को मिल सकता है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में मिक्स कारोबार हो रहा है. गिफ्ट निफ्टी 25000 के लेवल पर सपाट कारोबार कर रहा है. अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन डिबेट के चलते बाजारों पर दबाव है. एशियाई मार्केट में सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजार में मिक्स ट्रेड देखने को मिला. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 361 अंक ऊपर 81,921 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 104 अंकों की मजबूती के साथ 25,041 पर बंद हुआ था.
कल घरेलू बाजारों में खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में कल का दिन IT और फार्मा स्टॉक्स के नाम रहा. अच्छे ब्रोकरेज रिपोर्ट के चलते IT सेक्टर में हलचल रही. वहीं, अमेरिका में बायोसिक्योर एक्ट के लागू किए जाने की खबर से फार्मा स्टॉक्स में जोश दिखा. ब्रॉडर मार्केट में भी सोमवार के अंडरपरफॉर्मेंस के बाद कल खरीदारी दिखी थी. आज निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी है. वहीं, गुरुवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी होगी.
विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौटी
घरेलू मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी जारी है. FIIs ने मंगलवार को एक बार फिर कैश मार्केट में खरीदारी की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल बिकवाली की. डिपॉजिटरीज आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 2,208 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि, DIIs ने नेट 75 करोड़ रुपए की बिकवाली की.

कच्चे तेल में भारी गिरावट
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया, जोकि 3 साल का सबसे निचला स्तर भी है. क्रूड का भाव दिसंबर 2021 के बाद निचले स्तर पर आ गया है. दरअसल, तेल उत्पादक ग्रुप OPEC+ देशों ने क्रूड डिमांड के अनुमान में कटौती कर दी है. डिमांड आउटलुक 20 लाख बैरल प्रति दिन का है, जोकि पहले के अनुमान से 80,000 बैरल प्रति दिन कम है. इसके बाद कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा.
एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत
एशियाई बाजारों में आज सुबह कमजोरी दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे गिरकर 35900 के लेवल पर है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब आधा फीसदी फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स सवा फीसदी की गिरावट के साथ 17000 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी पौना फीसदी टूट गया है.
अमेरिकी बाजारों में महंगाई के आंकड़ों पर नजर
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल मिक्स ट्रेड देखने को मिला. डाओ 500 अंक की रेंज में ट्रेड के बीच 100 अंक फिसलकर बंद हुआ. बैंक शेयरों में भारी गिरावट से डाओ पर दबाव बना. JP Morgan, गोल्डमैन सैक्स ने Q3 का सुस्त आउटलुक जारी किया है. वहीं, NVIDIA समेत IT में उछाल से नैस्डेक में मजबूती दर्ज की गई. मजबूत नतीजों और गाइडेंस से Oracle का शेयर 11% उछलकर बंद हुआ. हालांकि, नए प्रोडक्ट लॉन्च के बाद एप्पल में सुस्त एक्शन देखने को मिला.
10-ईयर की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और फिसलकर 3.65% पर आ गई है. बाजार की नजर आज आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर रहने वाली है. अगस्त CPI 2.9% से गिरकर 2.6% पर आने का अनुमान है. जबकि कोर CPI 3.2% पर स्थिर रह सकता है.
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications