Stock Market Triggers: शेयर बाजार में बुधवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज 28 अगस्त को हल्की गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं. बाजार की हलचल की वजह ग्लोबल संकेत हैं, जोकि कमजोर नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 20 अंक गिर गया है. इंडेक्स 25000 के स्तर से नीचे फिसल गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में भी बिकवाली दर्ज की जा रही है. साथ ही घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुए थे. सेंसेक्स 13 अंक ऊपर 81,711 पर बंद हुआ था.
निफ्टी में लगातार 9वें दिन तेजी
घरेलू बाजार में 27 अगस्त को निफ्टी लगातार 9वें दिन तेजी दर्ज की गई. इंडेक्स कारोबारी सेशन में नए रिकॉर्ड से केवल 5 अंक ही दूर रहा, जो कि 25,073 तक पहुंचा. इस लिहाज से कल की क्लोजिंग रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर हुई. हालांकि, बैंक निफ्टी की चाल कल क्लियर नहीं रही, जिसकी आज मंथली एक्सपायरी भी है. इंडेक्स 9 और 12 अगस्त का बाद कल हरे निशान में बंद हुआ. कल इंडेक्स ने 51,400 को टेस्ट किया.
घरेलू संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने मंगलवार को कैश मार्केट में खरीदारी की है. डिपॉजिटरिज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 1,504 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि लगातार खरीदार रहे घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DIIs ने कल नेट 604 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. इससे पहले लगातार 61 दिन की खरीदारी में DIIs ने 48,350 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

एशियाई बाजारों में हलचल
ऑस्ट्रेलिया में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़ों ने एशियाई बाजारों का मूड खराब कर दिया है. ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 38200 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2700 के नीचे कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 17700 के पास आ गया है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
अमेरिकी बाजारों में नरमी
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल सीमित दायरे के कारोबार के बीच हल्की बढ़त दर्ज की गई. डाओ इंडेक्स 10 अंक चढ़कर लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड क्लोजिंग दिखाई. नैस्डेक और S&P 500 पर भी मामूली बढ़त रही. स्मॉलकैप्स में बिकवाली से रसल 2000 इंडेक्स 0.7% फिसला. US कंज्युमर कॉन्फिडेंस 6 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है, जिससे मंदी की चिंता कम हुई है. रिटेल शेयर्स में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला. आज नतीजों से पहले NVIDIA 1.5% ऊपर बंद हुआ है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में तेज गिरावट दर्ज की जा रही. 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है. ब्रेंट क्रूड 3% फिसलकर 78 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने ब्रेंट क्रूड का प्राइस फोरकास्ट 5 डॉलर घटा दिया है. कॉमैक्स पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के पास मजबूत है. चांदी भी 6 हफ्ते की ऊंचाई पर ट्रेड कर रही. वहीं, बेस मेटल्स की चमक बरकरार है.
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications