Stock Market Triggers: शेयर बाजार में आज 3 सितंबर को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी सपाट कारोबार कर रहा है. इंडेक्स सपाट 25360 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. एशियाई बाजारों में सुबह ज्यादा इंडेक्स मजबूत कारोबार कर रहे थे, जोकि फिलहाल सपाट हैं. अमेरिकी बाजारों में कल की छुट्टी के बाद आज निवेशकों की नजर होगी. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार 2 सितंबर को कई रिकॉर्ड्स बनाए. पहली बार इंडेक्स लगातार 13वें दिन पॉजिटिव बंद हुए. सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई बनाया.

भारतीय शेयर बाजारों में बन रहा रिकॉर्ड
शेयर बाजार के लिहाज से सितंबर महीने की धमाकेदार शुरुआत हुई है. इतिहास में पहली बार निफ्टी लगातार 13वें दिन हरे निशान में बंद हुआ. इन 13 दिनों की तेजी में निफ्टी करीब 1100 अंकों की बढ़त दिखाया है. इंडेक्स 24,000 से 25,100 के पार निकल गया. पहली बार इंडेक्स सोमवार को 25,333 का ऑल टाइम हाई टच किया.
संस्थागत निवेशकों की धमाकेदार खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में 2 सितंबर को धमाकेदार तेजी की वजह संस्थागत निवेशकों की धमाकेदार खरीदारी रही. हफ्ते के पहले कारोबारी सेशन में विदेशी और घरेलू दोनों संस्थागत निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. डिपॉजिटरीज के प्रोविजन आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में 1,735 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 356 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.
एशियाई बाजारों का हाल
दक्षिण कोरिया के महंगाई आंकड़ों का असर एशियाई मार्केट पर दिख रहा है. बाजार के ज्यादातर इंडेक्स सुबह पॉजिटिव खुले. कोरिया में महंगाई दर 42 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 38800 के नीचे फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सेंग इंडेक्स करीब 50 अंक फिसलकर 17600 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2800 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी वायदा बाजारों में सुस्ती
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल छुट्टी थी, जोकि आज शाम खुलेंगे. हालांकि, वायदा बाजार मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. S&P 500 इंडेक्स 5660 के पास है. नैस्डैक फ्यूचर्स 19600 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2500 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल चुका है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
