Stock Market Triggers: शेयर बाजार में आज 26 अगस्त को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजारों में अच्छे ग्लोबल संकेतों से रौनक हो सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी सुबह पॉजिटिव ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स करीब 50 अंक उछलकर 24900 को पार कर गया है. हालांकि, एशियाई बाजारों में मिक्स ट्रेड है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर बाजार पर हावी है. जबकि अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को पॉजिटिव बंद हुए थे. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में 23 अगस्त को सुस्ती रही. सेंसेक्स 33 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 81,086 पर बंद हुआ था.
मिडिल ईस्ट में तनाव से एशियाई बाजारों में हलचल
एशियाई बाजारों में आज सुबह मिलाजुला ट्रेड देखने को मिल रहा है. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने का असर बाजारों पर देखने को मिल रहा है. कल हिजबुल्लाह ने 320 रॉकेट और ड्रोन दागे थे, जिसके लिए इजरायल पहले से तैयार था और करारा जवाबी कार्रवाही की. जापान का निक्केई इंडेक्स शुरुआती कारोबार में सवा फीसदी तक फिसल गया है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी एक चौथाई फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2850 के नीचे फिसल गया है. जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
फेड चेयरमैन के बयान से अमेरिकी में शानदार रैली देखने को मिली. डाओ कल 460 अंक उछलकर बंद हुआ है. रिकॉर्ड ऊंचाई से डाओ अब सिर्फ 170 अंक दूर है. S&P 500 इंडेक्स 1% और नैस्डेक इंडेक्स 1.5% ऊपर बंद हुए. स्मॉलकॉप्स में भी शानदार एक्शन देखने को मिला. रसल 2000 इंडेक्स 3.2% उछलकर बंद हुआ था. 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड फिसलकर 3.8% के नीचे फिसल गया है.

जेरोम पॉवेल ने जैक्सन होल में क्या बोला?
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने जैक्सन होल सिम्पोजियम में कहा कि पॉलिसी में बदलाव का समय आ गया है. ऐसे में उम्मीद हो रही है कि सितंबर पॉलिसी में दरें घट सकती हैं. हालांकि, दरों में कटौती की रफ्तार धीमी रह सकती है. साथ ही दरें घटने की निर्भरता आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा. चेयरमैन ने कहा कि महंगाई दर 2% के टारगेट की तरफ आ रहा है. हालाकिं यहां से लेबर मार्केट का और ठंडा होना उचित नहीं रहेगा. हम आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.
निफ्टी रीबैलेंसिंग का ऐलान
निफ्टी इंडेक्स में बदलाव का एलान हो गया है. इसके तहत इंडेक्स में टाटा ग्रुप स्टॉक Trent और PSU स्टॉक BEL को जगह मिली है. जबकि निफ्टी से Divi's Lab और LTIMindtree को बाहर किया गया है. यह दोनों स्टॉक्स Nifty Next 50 या Nifty Junior इंडेक्स का हिस्सा होंगे.
FTSE All World Index में भी बदलाव का एलान हुआ है, जिसमें Bank of Maharashtra, Bharat Dynamics, Central Bank of India, Cochin Shipyard, Endurance Tech, Escorts Kubota, GE T&D India, Hitachi Energy India, HUDCO, IRB Infra, KEI Industries, Lloyds Metals और Motilal Oswal को शामिल किया गया है. नए बदलाव 23 सितंबर 2024 से लागू हो जाएंगे.
संस्थागत निवेशकों का हाल
संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को कैश मार्केट में खरीदारी की है. FIIs ने शुक्रवार को कैश मार्केट में नेट 1,944 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.वहीं, DIIs ने भी कैश मार्केट में नेट 2,896 करोड़ रुपए की खरीदारी की. डिपॉजिटरीज आंकड़ों के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक Nykaa, GMR Airports, Ambuja Cement और Tata Technologies ने ब्लॉक डील्स का भी इन आंकड़ों पर असर संभव है. पिछले हफ्ते कुल ₹20,000 करोड़ के ब्लॉक डील्स देखने को मिले है और इस हफ्ते कई ऐसी डील्स संभव है.
More From GoodReturns

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications